Last Updated:
क्यूबन ऑर्गेनो स्वाद और सेहत-दोनों के लिहाज से बेहद खास है. इसका इस्तेमाल सिर्फ़ खाने की खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता, बल्कि इसमें कई लाभकारी औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं. ओरिगैनो में प्रोटीन, फाइबर, फैट और मिनरल्स जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं.
दरभंगा: क्यूबन ऑर्गेनो एक ऐसा पौधा है जिसका स्वाद बिल्कुल अजवाइन की तरह होता है, और यही वजह है कि लोग अपने गमले में इसे लगाना पसंद करते हैं. इसकी खास बात यह है कि इसका प्लांट आप घर के गमले से लेकर खेतों तक लगा सकते हैं. सब्जियों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है, तो वहीं आयुर्वेद में इसका औषधि रूप में भी उपयोग किया जाता है.
क्यूबन ऑर्गेनो का स्वाद और स्वास्थ्य दोनों ही अद्भुत हैं. इसका उपयोग न केवल खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने में किया जाता है, बल्कि इसमें कई स्वास्थ्यवर्धक गुण भी होते हैं. ओरिगैनो में प्रोटीन, फाइबर, फैट और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इसे हेल्दी बनाते हैं.
पत्तियों की भी बनी रहती है मांग
मार्केट में इसकी डिमांड अच्छी खासी पूरे साल बनी रहती है, और ज्यादातर फास्ट फूड आइटम में इसका उपयोग किया जाता है. इसकी खेती आप ठंड के मौसम में कर सकते हैं, इस वक्त इसकी खेती करने से यह काफी तेजी से ग्रंथ करता है. जब यह पौधा बढ़ जाए तो इसकी पत्तियों का उपयोग आप खाने में कर सकते हैं.
सूजन और दर्द कम करने में मददगार
जानकार बताते हैं कि इसमें मौजूद योग युमिनीटी को मजबूत करने में सहायक होते हैं. ओरिगैनो के अर्क में बैक्टीरिया से लड़ने के गुण होते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ और खराब बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार साबित होता है. वहीं शरीर में सूजन और दर्द को कम करने में भी यह प्रभावी माना जाता है.
इसके पौधे बीज या कटिंग के जरिए भी उगाया जा सकता है, और इसे उगना भी बेहद आसान है. मिथिलांचल में इसके पत्ते को लोग तरूआ के रूप में भी उपयोग करते हैं. इसकी महत्व और गुणों के वजह से ही लोग अपने घर के गमले में इसे लगाना पसंद करते हैं.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-cuban-oregano-is-a-wonderful-combination-of-taste-and-health-reducing-swelling-and-pain-local18-10119761.html







