
जमशेदपुर. गन्ने का गुड़ तो आपने खूब खाया होगा और बनते भी देखा होगा, लेकिन आज बात खजूर के गुड़ की. खजूर का गुड़ भारतीय खानपान की एक अनमोल धरोहर है. यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है. खजूर के रस से गुड़ बनाने की प्रक्रिया मेहनत और धैर्य का अद्भुत संगम है. आज हम आपको इस वीडियो में इसका पूरा प्रोसेस दिखाते हैं, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे… वाह!
शमशेर सिंह 20 वर्षों से खजूर का गुड़ बना रहे हैं. उन्होंने Bharat.one को बताया कि खजूर गुड़ बनाने की शुरुआत सुबह-सुबह होती है. सबसे पहले खजूर के पेड़ पर चढ़कर उसकी ताजगी बनाए रखने के लिए एक हल्की सी कट लगाई जाती है. इस कट से खजूर का रस धीरे-धीरे बाहर निकलता है, जिसे पेड़ पर लटके बर्तन में इकट्ठा किया जाता है. यह प्रक्रिया लगभग 30 घंटे तक चलती है. तब बर्तन रस से भर पाता है.
धीमी आंच में पकता है रस
उन्होंने आगे बताया कि जब बर्तन रस से भर जाता है, तब इसे बड़े बर्तन में निकालकर पकाने के लिए ले जाया जाता है. रस को धीमी आंच पर लंबे समय तक पकाया जाता है. पकने के दौरान रस में झांक (फेना) ऊपर आ जाता है, जिसे हटाया जाता है. इस प्रक्रिया के बाद गाढ़ा खजूर रस बचता है, जिसे ठंडा करके गुड़ में परिवर्तित किया जाता है.
खजूर गुड़ के दो प्रकार
1. लिक्विड खजूर गुड़: यह तरल रूप में होता है और इसकी कीमत 100 रुपए प्रति किलोग्राम है.
2. सॉलिड खजूर गुड़: यह ठोस रूप में तैयार किया जाता है और 120 रुपए प्रति किलोग्राम में बेचा जाता है.
खजूर गुड़ बनाने के फायदे
खजूर गुड़ बनाने का यह पारंपरिक तरीका न केवल इसे शुद्ध बनाता है, बल्कि इसके पोषक तत्वों को भी बनाए रखता है. यह प्रक्रिया पूरी तरह प्राकृतिक है और इसमें किसी भी प्रकार के केमिकल का उपयोग नहीं होता.
खरीदने का स्थान
यदि आप जमशेदपुर में रहते हैं और ये खजूर गुड़ खरीदना चाहते हैं, तो आपको डिमना लेक जाने वाले रास्ते में आसानी से मिल सकता है.
FIRST PUBLISHED : December 4, 2024, 18:32 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-date-jaggery-making-entire-process-video-taste-sweet-preparing-difficult-jamshedpur-news-local18-8875326.html






