Home Food खट्टेपन की वजह से नहीं खा पाते आंवला? तो इस तरह बनाएं...

खट्टेपन की वजह से नहीं खा पाते आंवला? तो इस तरह बनाएं टेस्टी कैंडी, बच्चे भी मांग-मांग कर खाएंगे

0
1


Last Updated:

Healthy Amla Candy: आयुर्वेद में ‘अमृत’ माना जाने वाला आंवला सेहत का खजाना है, लेकिन इसके खट्टेपन की वजह से बहुत से लोग इसे खा नहीं पाते. ऐसे में ‘आंवला कैंडी’ एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो स्वाद में लाजवाब और सेहत में बेस्ट है. बालों को काला रखने से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने तक, जानिए आंवला खाने के बेमिसाल फायदे और घर पर झटपट आंवला कैंडी बनाने का सबसे आसान तरीका .

Healthy Amla Candy: आंवला एक ऐसा फल है जो स्वाद में भले ही खट्टा और कसैला लगे, लेकिन गुणों के मामले में इसका कोई मुकाबला नहीं है. आयुर्वेद में आंवले को अमृत के समान माना गया है. इसमें विटामिन-C कूट-कूट कर भरा होता है, जो हमारी इम्युनिटी को इतना मजबूत बना देता है कि शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहता है. अगर आप रोजाना आंवले का सेवन करते हैं, तो यह न केवल आपके शरीर को अंदर से साफ करता है बल्कि आपको लंबे समय तक जवान और तंदुरुस्त बनाए रखता है.

आंवला के सेहत से जुड़े अनगिनत फायदे
आंवला सिर्फ एक फल नहीं बल्कि एक पूरी औषधि है जिसके नियमित इस्तेमाल से शरीर को कई बड़े फायदे मिलते हैं. यह बालों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है, क्योंकि यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर उनका झड़ना कम करता है और समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को रोकता है. जिन लोगों की आंखें कमजोर हैं, उनके लिए भी आंवला बहुत लाभकारी है क्योंकि यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है और थकान दूर करता है. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी इसका कोई जोड़ नहीं है; कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में यह किसी दवा की तरह काम करता है. साथ ही, यह शरीर के खून को साफ करके चेहरे पर कुदरती चमक लाता है और सर्दी-खांसी या कमजोरी महसूस होने पर शरीर को तुरंत ऊर्जा और अंदरूनी ताकत देता है.

सीधे नहीं खा सकते? तो बनाएं मजेदार आंवला कैंडी
अक्सर लोग आंवले के खट्टेपन की वजह से इसे सीधे नहीं खा पाते. इसीलिए इसे मुरब्बा, जूस, चूर्ण या कैंडी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. आंवला कैंडी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की पसंद होती है. इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है और यह जल्दी खराब भी नहीं होती.

घर पर आंवला कैंडी बनाने की सबसे आसान विधि
अगर आप बाजार की मिलावटी कैंडी से बचना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स के साथ घर पर ही शुद्ध आंवला कैंडी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले ताजे और बढ़िया आंवले लेकर उन्हें साफ पानी से धो लें और फिर आंवलों को कुकर या किसी बर्तन में थोड़ा पानी डालकर उबाल लें ताकि वे नरम हो जाएं. जब आंवले उबल जाएं और ठंडे हो जाएं, तो उनकी गुठली निकालकर अलग कर दें और इन उबले हुए आंवलों को पीसकर एक मुलायम पेस्ट बना लें. इसके साथ ही, चीनी को मिक्सी में पीसकर उसका बारीक पाउडर भी तैयार कर लें.

धीमी आंच पर पकाएं
अब एक कड़ाही लें और उसमें आंवले का पेस्ट डालें, फिर इसमें पिसी हुई चीनी, स्वादानुसार नमक और थोड़ी काली मिर्च मिलाएं. इसे धीमी आंच पर तब तक पकाते रहें जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए और कड़ाही न छोड़ने लगे. जब मिश्रण पूरी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दें और उसे थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद हाथों पर थोड़ा सा घी लगाएं और तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी गोल कैंडी या लड्डू जैसा आकार बना लें. उसके ऊपर हल्का सा पाउडर शुगर छिड़क दे ताकि कैंडी चिपके ना, इस तरह आपकी शुद्ध और सेहतमंद आंवला कैंडी तैयार हो जाएगी जिसे खाकर आप खुद को फिट और बीमारियों से दूर रख सकते हैं.

About the Author

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही Bharat.one (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं Bharat.one (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

homelifestyle

खट्टेपन की वजह से नहीं खा पाते आंवला? तो घर पर इस तरह बनाएं टेस्टी कैंडी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-homemade-amla-candy-recipe-for-good-health-and-strong-immunity-local18-10132218.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here