Home Food खुद को रोक नहीं पाओगे! एक बार खाओगे खाते रह जाओगे…धनबाद में...

खुद को रोक नहीं पाओगे! एक बार खाओगे खाते रह जाओगे…धनबाद में छाया कुरकुरे मोमोज का जादू

0
5


Agency:Bharat.one Jharkhand

Last Updated:

Kurkure Momos Kaise Bnaye: छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों को मोमोज का स्वाद काफी पसंद आता है. धनबाद में आजकल कुरकुरे मोमोज लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं.

X

धनबाद

धनबाद का अनोखा ठिकाना कुरकुरे मोमोज का लाजवाब स्वाद

हाइलाइट्स

  • धनबाद में कुरकुरे मोमोज की धूम.
  • कुरकुरे मोमोज का क्रिस्पी टेक्सचर और स्पाइसी फ्लेवर खास.
  • शाम 4 से रात 10 बजे तक दुकान खुली रहती है.

Kurkure Momos Recipe: अगर आप मोमोज लवर हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो धनबाद का यह ठिकाना आपके लिए परफेक्ट जगह है. धनबाद में कई जगह वेज, पनीर और चिकन मोमोज मिलते हैं, लेकिन इस दुकान की सबसे बड़ी खासियत है कुरकुरे मोमोज. इसका अनोखा स्वाद ऐसा है कि जो एक बार खा ले, वो बाकी मोमोज भूल जाए!

क्या खास है इस दुकान पर?
वेज मोमोज – ₹50 प्रति प्लेट
चिकन मोमोज – ₹60 प्रति प्लेट
पनीर मोमोज – ₹60 प्रति प्लेट
कुरकुरे मोमोज – ₹100 प्रति प्लेट
हालांकि कुरकुरे मोमोज बाकी मोमोज से थोड़ा महंगा है, लेकिन फिर भी ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है. इसका खास क्रिस्पी टेक्सचर और स्पाइसी फ्लेवर इसे बाकी मोमोज से अलग बनाता है.

शाम होते ही लगती है ग्राहकों की भीड़
दुकान के मालिक मंटू बताते हैं कि उन्होंने यह बिजनेस एक अनोखे आइडिया के साथ शुरू किया था, क्योंकि धनबाद में कुरकुरे मोमोज का कॉन्सेप्ट पहले किसी ने ट्राई नहीं किया था. आज यह दुकान इतनी पॉपुलर हो चुकी है कि शाम होते ही लोगों की लंबी कतारें लग जाती हैं.

शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक यह दुकान खुली रहती है, और हर दिन 7,000 से 8,000 रुपये की बिक्री होती है. मंटू का कहना है कि हमारा असली सक्सेस हमारे ग्राहक हैं. हम हमेशा उन्हें बेहतरीन और टेस्टी मोमोज देने की कोशिश करते हैं.

अगर आप धनबाद में हैं, तो जरूर चखें!
अगर आप भी कुरकुरे और मसालेदार मोमोज के शौकीन हैं, तो इस दुकान पर जरूर जाएं और इस अनोखे जायके का मजा लें. एक बार खाएंगे, तो यकीन मानिए बार-बार लौटने का मन करेगा!

homelifestyle

खुद को रोक नहीं पाओगे! एक बार खाओगे खाते रह जाओगे…कुरकुरे मोमोज का जादू


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-kurkure-momos-unique-taste-popular-in-dhanbad-heavy-demand-local18-9034488.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here