Home Food गजब का स्वाद…लहसुन और आंवला की तीखी चटनी के मेल के साथ...

गजब का स्वाद…लहसुन और आंवला की तीखी चटनी के मेल के साथ नहीं है इस डिश का कोई तोड़, जानें कहां मिलती है समस्तीपुर में?

0
6


Last Updated:

Samastipur Bihar Famous Streer Food: अगर आप चटपटा और तीखा खाने के शौकीन हैं, तो इस फेमस डिश का आंवला और लहसुन की चटनी के साथ स्वाद लीजिए, दीवाने हो जाएंगे आप, जानिए कहां मिलती है

X

ये

ये है बिहारी नाश्ता 

हाइलाइट्स

  • समस्तीपुर में राजेंद्र की आलू चप प्रसिद्ध है.
  • लहसुन-आंवला की चटनी आलू चप को खास बनाती है.
  • आलू चप की कीमत ₹8 प्रति पीस है.

समस्तीपुर:- अगर आप चटपटा खाने के शौकीन हैं, और रोज कुछ नया ट्राई करते हैं, तो आज हम समस्तीपुर में ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का की ये फेमस आलू चप अपने आप में खास है. एक बार अगर आपने टेस्ट करली तो आप बार बार मांगेंगे. इतना ही नहीं इसके साथ मिलने वाली लहसुन-आंवला की चटनी के तो कहने ही क्या हैं, तो चलिए जानते हैं कहां मिलती है ये और क्या है आलू चप का रेट

आलू चप के लिए प्रसिद्ध हैं राजेंद्र
आपको बता दें, कि विद्यापतिनगर-मोहिद्दीन नगर मुख्य मार्ग पर स्थित हनुमान नगर के पास एक एक व्यक्ति राजेंद्र अपने हाथों से बने आलू चप के लिए प्रसिद्ध हैं. राजेंद्र की आलू चप का स्वाद लाजवाब है, लेकिन जो चीज इसे और भी खास बनाती है, वह है इनकी लहसुन-आंवला की चटनी. इस चटनी का स्वाद किसी को भी दीवाना बना देता है. आलू चप का हर टुकड़ा मुंह में जाते ही ऐसी खुशबू और स्वाद का अहसास कराता है, कि उसे बार-बार खाने का मन करता है. यहां हर दिन करीब 200 से 250 लोग आकर इसका स्वाद लेते हैं. जो लोग इसे एक बार खा चुके हैं, उनका कहना है कि स्वाद में ऐसा कुछ खास है जो उन्हें बार-बार यहां खींच लाता है. यही कारण है कि यह चटपटी जोड़ी लोगों के दिलों में एक खास जगह बना चुकी है.

आलू चप की कीमत 8 रुपए प्रति पीस
मोहिद्दीन नगर के हनुमान नगर में चटपटा की दुकान चलाने वाले राजेंद्र, जो कि आजमगढ़ के रहने वाले हैं, उन्होंने लोकल- 18 से बातचीत के दौरान बताया कि वे यहां काफी समय से मुरही एवं आलू चप की दुकान चला रहे हैं. उनका कहना है कि वे ऐसे चप बनाते हैं, जो खाने के बाद लोग दीवाने हो जाते हैं. उनके आलू चप की कीमत ₹8 प्रति पीस है और प्रतिदिन 200 से अधिक लोग इसे चाव से खाते हैं. राजेंद्र ने यह भी बताया कि यहां लहसुन और आंवला की चटनी खास तौर पर बनाई जाती है, जो आलू चप के साथ खाने पर और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है. इस चटनी का स्वाद लोगों को इतना भाता है कि वे बार-बार यहां आकर इसे खाने के लिए आकर्षित होते हैं.

homelifestyle

लहसुन और आंवला की तीखी चटनी के साथ मिलेगी ये डिश, टेस्ट में नहीं है कोई तोड़


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-food-shop-the-famous-aloo-chap-found-in-samastipur-bihar-is-very-tasty-know-where-it-is-available-local18-9031672.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here