Last Updated:
Ganesh Puja Prasad Ideas: गणपति उत्सव में बहुत से लोग बप्पा की मूर्ति रखते हैं और विसर्जन से पहले हर दिन उन्हें अलग-अलग प्रसाद अर्पित करते हैं. इसी क्रम में मोदक के अलावा भी कई आइटम हैं जो गणेश जी को भोग में चढ़ाए जा सकते हैं. ये गणपति को तो पसंद आएंगे ही साथ ही घर वाले भी प्रसाद बेहद शौक से खाएंगे.

गणेश चतुर्थी का पर्व हर घर में भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है. इस खास अवसर पर भक्त बप्पा को अलग-अलग भोग अर्पित करते हैं. अक्सर मोदक का नाम सबसे पहले आता है.

लेकिन इसके अलावा भी कई व्यंजन हैं जो गणपति बप्पा को बेहद पसंद हैं. यहां हम आपको पांच ऐसे भोग बता रहे हैं जो घर में आसानी से तैयार किए जा सकते हैं और पूजा में विशेष महत्व रखते हैं.

पूरन पोली महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश है और गणेश जी का प्रिय भोग माना जाता है. इसे चने की दाल, गुड़ और गेहूं के आटे से बनाया जाता है. घी में बनी यह मीठी रोटी बप्पा को बहुत प्रिय है और इसे पूजा में जरूर अर्पित किया जाता है.

दही से बना श्रीखंड न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सात्त्विक और पवित्र भोग भी है. इसमें चीनी और इलायची डालकर ठंडा-ठंडा परोसा जाता है. केसर और ड्राईफ्रूट मिलाकर श्रीखंड को और खास बनाया जा सकता है.

केसर और गुड़ या चीनी से बने मीठे चावल गणेश जी को बहुत प्रिय माने जाते हैं. यह बहुत आसान रेसिपी है और पूजा के लिए पवित्र भोग के रूप में बनाई जाती है.

ये चावल और गुड़ से बनने वाले छोटे-छोटे पकवान होते है. इन्हें भाप में पकाया जाता है और यह महाराष्ट्र व कर्नाटक के घरों में गणेश उत्सव पर खासतौर से बनाए जाते हैं.

पंचामृत पूजा के बिना अधूरी मानी जाती है. दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से बना यह पवित्र प्रसाद हर पूजा में जरूरी है. इसे बप्पा को अर्पित करने के बाद भक्त भी ग्रहण करते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-ganesh-utsav-not-only-modak-but-these-5-bhog-prasad-can-be-offered-bappa-and-family-will-be-happy-sweet-ideas-local18-ws-kl-9562090.html







