Last Updated:
ब्रेकफास्ट में अगर हर रोज वैरायटी की चीजें मिल जाएं तो दिन बन जाता है. नाश्ता हमेशा हेल्दी होना चाहिए. अगर आप हर रोज पराठे, उपमा, चीला या सैंडविच खाकर बोर हो गए हैं तो अवलक्की ट्राई करें. यह कर्नाटक स्टाइल का प…और पढ़ें
खीरे का अवलक्की ककड़ी से भी बनाया जा सकता है (Image-Canva)
हाइलाइट्स
- खीरे का अवलक्की 10 मिनट में तैयार होता है.
- खीरे का अवलक्की गर्मी में बॉडी हाइड्रेटेड रखता है.
- खीरे का अवलक्की वजन घटाने और स्किन चमकाने में मदद करता है.
Recipe of Cucumber Avalakki: नाश्ता अगर हेल्दी हो तो पूरे दिन बॉडी में एनर्जी बनी रहती है. अक्सर लोग सुबह पोहा खाना पसंद करते हैं जो मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की पहचान है. लेकिन अगर आप कुछ हटकर पोहा बनाना चाहते हैं इसे कर्नाटक स्टाइल में बनाएं. कर्नाटक में पोहा खीरे से बनाया जाता है जिसे अवलक्की कहा जाता है. यह डिश सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. जो गर्मी के मौसम में बेस्ट है.
खीरे का अवलक्की बनाने के लिए सामग्री:
1 कप पोहा
1.5 कप कद्दूकस किया खीरा
1/3 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
1 चम्मच तेल
1/2 राई
1 चम्मच उड़द दाल
1 चम्मच चना दाल
1 चम्मच अदरक पेस्ट
20 ग्राम मूंगफली
2 बारीक कटी हरी मिर्च
थोड़ा सा करी पत्ता
नमक स्वादानुसार
अवलक्की बनाने की विधि: सबसे पहले पोहे को पानी में भिगोकर उसे साफ कर लें. अब एक खीरे को कद्दूकस कर लें ताकि वह बारीक हो जाए. इसी तरह नारियल को भी कद्दूकस कर लें. अब एक बर्तन में गीले पोहे, खीरे और नारियल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद एक कढ़ाई लें और उसमें तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई, उड़द दाल, चना दाल, मूंगफली, करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालें. जब यह अच्छे से पक जाए तो इसमें पोहा, खीरा और नारियल का मिक्चर डाल दें. इसे 2 से 3 मिनट तक पकाएं. खीरे का अवलक्की तैयार है. इसे गर्म-गर्म सर्व करें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-recipe-of-cucumber-avalakki-in-hindi-why-it-is-good-to-have-in-summer-how-it-is-beneficial-for-health-9102593.html

















