Home Food गाजर, मूली और गोभी का स्वादिष्ट अचार बनाने की आसान रेसिपी.

गाजर, मूली और गोभी का स्वादिष्ट अचार बनाने की आसान रेसिपी.

0
7


Last Updated:

गाजर, मूली और गोभी का अचार खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. आप यह मिक्स अचार आसानी से घर पर बना सकते हैं. आज हम आपको गाजर, मूली और गोभी का अचार बनाने की विधि बता रहे हैं. रोटी और पराठे के साथ यह मिक्स अचार ख…और पढ़ें

जाने वाला है सर्दी का मौसम, बनाकर रख लें इन 3 सब्जियों का अचार

Food, सर्दियों में गाजर, मूली और गोभी की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं? तो क्यों न इस बार इनसे स्वादिष्ट अचार बनाया जाए. इन सब्जियों का अचार बनाकर आप साल भर इनका लुत्फ़ उठा सकते हैं. गाजर, मूली और गोभी का अचार खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. आप यह मिक्स अचार आसानी से घर पर बना सकते हैं. आज हम आपको गाजर, मूली और गोभी का अचार बनाने की विधि बता रहे हैं. रोटी और पराठे के साथ यह मिक्स अचार खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. आइए जानते हैं मिक्स अचार की आसान रेसिपी.

गाजर, मूली और गोभी के अचार की रेसिपी:

पहला स्टेप: अचार बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी की गाजर, मूली और गोभी लें ताकि अचार जल्दी खराब न हो. अब इन सभी चीजों को पानी में डालकर अच्छी तरह से धो लें. गोभी के डंठल हटाकर सिर्फ फूलों को मीडियम साइज के टुकड़ों में तोड़ लें.

दूसरा स्टेप: अब गाजर और मूली को हल्का सा छीलकर गोल-गोल या लंबाई में काट लें. एक बड़े पैन में पानी गर्म करें. पानी में उबाल आने पर गोभी, कटी हुई गाजर और मूली डालकर ढक दें. सिर्फ 5 मिनट तक पकाएँ और गैस बंद कर दें. 5 मिनट बाद तीनों सब्जियों को पानी से निकाल लें.

तीसरा स्टेप: अब इन्हें अच्छी तरह से सूखने दें. आप चाहें तो इन्हें किसी साफ कपड़े पर फैलाकर नीचे अखबार बिछा दें. इससे सारा पानी निकल जाएगा. आप इन्हें धूप में भी थोड़ी देर के लिए रख सकते हैं. पानी अच्छी तरह सूख जाने पर अचार का मसाला तैयार कर लें.

चौथा स्टेप: आप चाहें तो बाजार से तैयार मिक्स अचार का मसाला भी ले सकते हैं. अब एक कांच का जार लें और उसमें गाजर, मूली और गोभी डालें. इसमें अचार का मसाला डालें. ऊपर से गर्म करके सरसों का तेल डालें. ध्यान रहे, सरसों का तेल हल्का ठंडा होने पर ही डालें. अचार में नमक अपने स्वादानुसार डालें.

पांचवां स्टेप: अब इसे 1-2 दिन के लिए धूप में रखें. लीजिए, तैयार है स्वादिष्ट गाजर, मूली और गोभी का अचार. अचार को बीच-बीच में हिलाते रहें. इससे अचार खराब नहीं होगा और मसाला सभी जगह अच्छी तरह से लग जाएगा. आप चाहें तो इस अचार में थोड़ी सी कटी हुई हरी मिर्च, लहसुन और अदरक के टुकड़े भी डाल सकते हैं.

homelifestyle

जाने वाला है सर्दी का मौसम, बनाकर रख लें इन 3 सब्जियों का अचार


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-winter-season-is-about-to-end-prepare-pickle-of-these-3-vegetables-food-will-have-a-different-taste-ws-d-9078404.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here