Home Food गाजीपुर के लोगों की पहली पसंद है ‘चुन्नू चाय’ की दुकान, बड़े-बड़े...

गाजीपुर के लोगों की पहली पसंद है ‘चुन्नू चाय’ की दुकान, बड़े-बड़े नेता हैं शौकीन, लगी रहती है भीड़

0
7


गाजीपुर: गाजीपुर में अगर चाय का जिक्र हो, तो ‘चुन्नू चाय’ की दुकान का नाम सबसे पहले आता है. 1978 से यह दुकान गाजीपुर के लोगों के बीच चाय का एक प्रमुख ठिकाना बनी हुई है. इसके चाय का स्वाद आज भी उतना ही लोकप्रिय है. चाहे आम नागरिक हों या बड़े राजनेता और अधिकारी, सभी चुन्नू की चाय के दीवाने हैं.

चुन्नू की चाय के प्रशंसकों में गाजीपुर के कई जाने-माने राजनेता शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा भी उनमें से एक हैं. जब वे बीएचयू में छात्र थे और अपना राजनीतिक करियर शुरू कर रहे थे, तभी से वे इस चाय के शौकीन हैं. बसपा सांसद अफजाल अंसारी और उनके भाई मुख्तार अंसारी की भी यह चाय पहली पसंद थी. गाजीपुर के पूर्व सांसद स्वर्गीय कॉमरेड सरजू पांडेय भी चुन्नू की चाय के कद्रदान थे.

चाय के साथ समोसे की परंपरा
चुन्नू की चाय के साथ यहां के लोग समोसे खाने का आनंद भी लेते हैं. यह परंपरा सालों से चली आ रही है और चाय-समोसे का यह कॉम्बिनेशन यहां आने वालों के लिए एक अनोखे अनुभव का एहसास बनाता है. जो लोग 1978 से यहां आ रहे हैं, वह बताते हैं कि दुकान का स्वाद और माहौल आज भी वैसा ही है जैसा तब हुआ करता था.

राजनीति और यादों का मेल
चुन्नू की चाय की दुकान केवल चाय पीने का स्थान नहीं है, बल्कि यह गाजीपुर के लोगों के लिए राजनीति और यादों का संगम भी है. यहां चाय के साथ राजनीति पर चर्चाएं होती हैं, दोस्ती के किस्से ताजा किए जाते हैं, और पुराने समय की यादें साझा की जाती हैं. इस दुकान ने न केवल गाजीपुर के स्थानीय लोगों के दिलों में जगह बनाई है, बल्कि बाहर से आने वाले चाय प्रेमियों के दिलों में भी खास स्थान हासिल किया है.

मुंह में जाते ही घुल जाती है लल्लन यादव की इमरती, 10 दिनों तक नहीं होती खराब, विदेशों तक सप्लाई


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-chunnu-chai-stall-first-choice-people-of-ghazipur-big-leaders-fond-of-it-crowd-always-there-local18-8753514.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here