Last Updated:
Kachar Ke Pakore: आपने आज तक कई तरह के पकौड़े खाए होंगे, एक बार कचनार के पकौड़े ट्राई करिए. यह स्वाद में लाजवाब होते हैं और शरीर को गर्मी देते हैं. आयुर्वेद भी इनके फायदों को मानता है. ठंड में चाय के साथ कचनार के पकोड़े आपके खाने का स्वाद डबल कर सकते हैं.
मुजफ्फरपुर. ठंड के मौसम में शाम ढलते ही लोगों की चाहत कुछ चटपटा और गरमागरम नाश्ता खाने की होती है. ऐसे में घर के आंगन या आसपास लगे कचनार (अगस्त) के पेड़ आपके लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ते की बढ़िया चीज साबित हो सकते हैं. कचनार का फूल न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा होता है, बल्कि इससे बने पकौड़े स्वाद में भी लाजवाब होते हैं. स्थानीय घरों में यह व्यंजन खासकर सर्दियों में ज्यादा ही पसंद किया जाता है.
कैसे बनाते हैं कचनार के पकौड़े
कचनार के पकौड़े बनाने की प्रक्रिया आसान है, लेकिन सही तरीके का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. सबसे पहले ताजे कचनार फूलों को तोड़कर उसमें लगे हरे डंठल को सावधानी से निकालना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि फूलों का यह हिस्सा पकौड़े के स्वाद में कड़वाहट ला सकता है. डंठल निकालने के बाद फूलों को साफ पानी में अच्छे से धोकर अलग रख लें.
बेसन में मिलाएं मसाले
इसके बाद एक बर्तन में बेसन लें और उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और करी पत्ता मिलाएं. स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इसमें अजवाइन, मंगरैल (कलौंजी), हल्दी, लाल मिर्च और नमक स्वादानुसार डालें. आप अपनी पसंद से थोड़ा सा सब्जी मसाला पाउडर या किचन किंग पाउडर भी डाल सकते हैं.
बाहर से कुरकुरे, अंदर से नरम
इन सभी चीजों को मिलाने के बाद थोड़ा-सा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. इसमें धोए हुए कचनार के फूल मिलाने के बाद मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं. अब कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर इन गोलों को डालकर सुनहरा होने तक तलें. पकौड़े जब बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम दिखने लगें, तो समझें कि वे परोसने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
शरीर को देता है कई फायदे
कचनार के पकौड़े को चटनी, चूड़ा या गरम चाय के साथ परोसने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह नाश्ता न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि पौष्टिक भी है, क्योंकि कचनार आयुर्वेद में एक औषधीय पौधे के रूप में माना जाता है. यह पाचन शक्ति बढ़ाने से लेकर शरीर को गरम रखने तक कई फायदे देता है.
About the Author

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए Bharat.one Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-kachnar-agasta-flower-pakore-for-evening-snack-spicy-hot-ayurvedic-benefits-local18-ws-l-9955852.html







