Home Food घर पर एक बार ऐसे बनाएं गाजर का हलवा, खाने वाले भूल...

घर पर एक बार ऐसे बनाएं गाजर का हलवा, खाने वाले भूल नहीं पाएंगे स्वाद, बार-बार करेंगे डिमांड, ये रही आसान रेसिपी

0
4


Last Updated:

आपने गाजर का हलवा जरूर खाया होगा. सर्दियों में इस खास डिश को लोग काफी पसंद करते हैं. यह स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों होता है. लेकिन आज हम आप को इसकी खास रेसिपी बताने जा रहे हैं. खाने वाले इसका स्वाद भूल नहीं पाएंगे और आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे.

दरभंगाः गाजर एक स्वादिष्ट फल है. जो स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत फायदेमंद माना जाता है. इसे अक्सर सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन ठंड के मौसम में इसका एक खास व्यंजन लोगों को काफी पसंद आता है. यह स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों होता है. हम बात कर रहे हैं गाजर के हलवे की. आप मिठाई के तौर पर इसे परोस सकते हैं. खास बात यह है कि घर पर इसे बनाना भी बेहद आसान है.

गाजर का हलवा बनाने के लिए यदि आप एक किलो गाजर लेते हैं तो  2 चम्मच घी, 1 लीटर दूध, 1 ग्लास चीनी और 4-5 इलायची की जरूरत पड़ेगी. आप चाहें तो सजावट और स्वाद के लिए ड्राई फ्रूट्स का भी उपयोग कर सकते हैं.

हलवा बनाने की विधि
हलवा बनाने की विधि बहुत सरल है. सबसे पहले, गाजर को अच्छी तरह से छीलकर धो लें और फिर उसे कद्दूकस कर लें. अब गैस पर एक कड़ाही चढ़ाएं और उसमें दो चम्मच घी डालकर कद्दूकस किए हुए गाजर को अच्छे से फ्राई करें. ध्यान रहे कि हलवा अंदर से जल न जाए, इसलिए उसे बार-बार चलाते रहें। जब गाजर अच्छे से लाल हो जाए, तो उसमें पर्याप्त मात्रा में दूध डाल दें. दूध की मात्रा ज्यादा होनी चाहिए, जिससे हलवे का स्वाद बहुत ही ज़बरदस्त आएगा.

दूध डालने के बाद मिश्रण को तब तक चलाते रहें जब तक कि दूध पूरी तरह से जल न जाए. इसके बाद, चार-पांच इलायची को कूटकर हलवे में मिलाएं, जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा. जब गाजर और दूध अच्छे से पक जाएं, तो अपने स्वादानुसार चीनी डाल दें. चीनी डालने के बाद हलवे को लगभग 15 मिनट तक भूनें. जब गाजर का हलवा पूरी तरह से तैयार हो जाए, तो आप इसे ड्राई फ्रूट्स से सजा सकते हैं और घर आए मेहमानों को गरमा गरम या ठंडा परोस सकते हैं.

ताजी गाजर का करें उपयोग
हलवा बनाने के लिए हमेशा ताज़ी गाजर का उपयोग करें और कद्दूकस करने से पहले गाजर को अच्छे से धो लेना ज़रूरी है ताकि मिट्टी न रहे. यदि आप चाहें तो घी की जगह तेल का भी उपयोग कर सकते हैं. यह हलवा ठंडा होने पर भी स्वादिष्ट लगता है, इसलिए इसे एडवांस में बनाकर भी रखा जा सकता है.

About the Author

authorimg

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

homelifestyle

घर पर एक बार ऐसे बनाएं गाजर का हलवा, खाने वाले भूल नहीं पाएंगे स्वाद


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-carrot-halwa-how-to-make-delicious-and-healthy-gajar-ka-halwa-local18-ws-kl-9922285.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here