बहराइच: कुछ मीठा खाना हो तो लड्डू शानदार विकल्प है. लेकिन लगभग हर दुकान पर लड्डू के एक जैसे ही विकल्प मौजूद होते हैं. इन्हें खाने के बाद स्वाद भी लगभग एक जैसै होता है. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं सूजी-बेसन के लड्डू से कुछ अलग है. यह लड्डू आंवले से तैयार होते हैं. स्वाद में लाजवाब होते हैं. इसके साथ ही आप इन लड्डू को व्रत में भी खा सकते हैं.
आंवले से लड्डू होते हैं शानदार
आंवला अत्यंत गुणकारी होता है. इसको खाने से अनेको फायदे मिलते हैं. आंवला लड्डू बनाने में कई दिन लग जाते हैं. लड्डू बनाने की तरीका मुरब्बा बनाने की विधि से थोड़ा अलग होता है. इसकी विधि में आंवले को धो कर सीधा कद्दूकस कर लिया जाता है. फिर मात्रा अनुसार थोड़ी चासनी मिलाकर नारियल शॉट आदि मसाले मिलाकर तैयार किया जाता है.
आंवले से लड्डू बनाने की रेसिपी
आंवला के लड्डू इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकते हैं. सबसे पहले आंवले को धोकर बर्तन में रख लें. फिर कुछ मिनट बाद पानी सूख जाने पर हल्का उबाल कर कद्दूकस कर लें. आंवले को कद्दूकस करके एक तरफ रख दें. एक पैन में कद्दूकस किया हुआ आंवला और चीनी डालें. इसे अच्छी तरह से मिलाएं. मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं. इलायची पाउडर सोंठ डालकर, इसे फिर से मिलाएं. आंच से उतार लें और कटे हुए बादाम और काजू डालें और फिर ठंडा होने पर इसे आकर दे. आंवले के लड्डू तैयार हैं और इन्हें एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें. इन लड्डुओं को 3-4 महीने तक खाया जा सकता है.
1 लड्डू से ही भर जाएगा पेट
आंवले के लड्डू आपकी इम्यूनिटी को तो बढ़ाते ही हैं. साथ में थोड़ा-सा लड्डू खाने से पेट भी भर जाता है. इन लड्डू को लोग एनर्जी बूस्ट करने के लिए खाते हैं.
FIRST PUBLISHED : September 11, 2024, 13:45 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-amla-laddu-ingredients-healthy-delicious-laddu-8677554.html







