
समस्तीपुर. क्या आप भी चाहते हैं कि घर पर शुद्ध घी तैयार कर सकें? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है. अब आप आसानी से दूध की क्रीम खरीद सकते हैं और उसे अपने घर पर घी बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं, जो कि शुद्ध और प्राकृतिक होगा. अक्सर दुकानों पर घी में मिलावट की जाती है, जिससे ना केवल कीमत बढ़ती है, बल्कि असली घी मिलना भी मुश्किल हो जाता है.
ऐसे में यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड के हरदासपुर गांव में बड़े पैमाने पर दूध से क्रीम निकाली जाती है और फिर घी तैयार किया जाता है, यह घी लोकल से लेकर दूर-दूर तक बेचा जाता है. आप यहां से क्रीम खरीदकर घर पर आसानी से शुद्ध घी बना सकते हैं. क्रीम खरीदने के साथ-साथ आप क्रीम से घी बनवाने के लिए सीधे वहां भी जा सकते हैं, जहां आपको शुद्ध और ताजा घी मिलेगा.
क्या कहते हैं विक्रेता?
समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड के हरदासपुर दियारा गांव के निवासी मनीष कुमार ने Bharat.one से बातचीत करते हुए बताया कि उनका क्षेत्र दूध से घी बनाने के लिए प्रसिद्ध है. यहां पशुपालन बड़े पैमाने पर किया जाता है, लेकिन किसानों के पास दूध बेचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होती है. ऐसे में किसान उनसे क्रीम बनवाने आते हैं, जो घी बनाने का रॉ मैटेरियल होता है. उन्होंने बताया कि ग्राहक चाहें तो उनके यहां बैठकर क्रीम से घी बनवा सकते हैं, या फिर क्रीम खरीदकर घर पर घी बना सकते हैं. आप इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, 6207937951. मनीष कुमार ने क्रीम की कीमत ₹250 प्रति किलो बताई है. 1kg क्रीम में 400 ग्राम तक का घी निकाल सकते हैं. इस प्रकार, आप भी घर पर शुद्ध घी तैयार करने का आनंद ले सकते हैं, और बाजार की मिलावटी घी से बच सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : December 7, 2024, 09:31 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-prepare-natural-ghee-at-home-by-purchasing-cream-from-hardaspur-village-local18-8881275.html

















