Last Updated:
Methi amat recipe : आमट बस्तर की पारंपरिक सब्जी है. यह बहुत ही टेस्टी होता है औऱ खूब पसंद किया जाता है. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर घर कर लाल भाजी और मेथी भाजी का आमट तैयार कर सकते है.
बस्तर: बस्तर का आमट छत्तीसगढ़ में खूब पसंद किया जाता है. बस्तर में यह सूखी सब्ज़ी और हरी सब्ज़ियों दोनों से बनाया जाता है. आमट की सब्ज़ी बिना तेल के बनाई जाती है तो वहीं आमट में चावल को पीसकर डाला जाता है, जिसके कारण आमट का स्वाद बढ़ जाता है. लाल भाजी और मेथी भाजी का आमट पेज के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है. आप घर में इस आमट बना सकते हैं.
अधिकतर सब्ज़ियों में तेल का उपयोग नहीं
लाल भाजी और मेथी भाजी आमट की इस रेसिपी को बनाकर अपने घर के लोगों को इसका स्वाद चखा सकते हैं. लाल भाजी और मेथी भाजी का आमट बस्तर देशी स्टाइल से बनाया जाता है. बस्तर के गांवों में अधिकतर सब्ज़ियों में तेल का उपयोग नहीं किया जाता है. इस कारण आमट में भी तेल नहीं लगाया जाता है. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर घर में देशी आमट की सब्ज़ी तैयार कर सकते हैं.
लाल भाजी और मेथी भाजी की आमट बनाने की सामग्री
लाल भाजी और मेथी भाजी – 100 ग्राम, चावल – पीसा हुआ 20 ग्राम, इमली घोल, हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच, मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच, नमक स्वादानुसार लाल भाजी और मेथी भाजी की आमट बनाने की विधि आमट की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म कर लीजिए. जब पानी गर्म हो जाए, तो उसमें लाल भाजी और मेथी भाजी डालकर उबालिए. इसके बाद इसमें इमली का घोल डाल दीजिए. अब इसमें नमक स्वादानुसार, हल्दी और मिर्च डाल दीजिए. लगभग दस मिनट उबालने के बाद इसमें पिसे चावल का घोल डाल दीजिए. इसके साथ ही अदरक और लहसुन को भी पीसकर डालें. अब इसे थोड़ी देर पकाइए. लगभग दस मिनट पकाने के बाद लाल भाजी और मेथी भाजी की देशी स्टाइल स्वादिष्ट आमट की सब्ज़ी तैयार हो जाती है. आप इसे चावल या रोटी के साथ परोस सकते हैं.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-bastar-style-lal-bhaji-methi-amat-recipe-at-home-local18-ws-l-9925091.html







