Home Food घर पर बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे कच्चे केले के चिप्स, स्वाद के...

घर पर बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे कच्चे केले के चिप्स, स्वाद के साथ हेल्थी स्नैक्स ऑप्शन, जानिए सही तरीका – Uttar Pradesh News

0
1


Last Updated:

क्या आप भी घर पर ऐसे चिप्स बनाना चाहते हैं जो बाजार से ज्यादा कुरकुरे और स्वाद में लाजवाब हों? तो इसकी शुरुआत सही केले के चुनाव से होती है. कच्चे केले से बने चिप्स न सिर्फ हेल्दी होते हैं, बल्कि सही तरीके से तैयार किए जाएं तो रंग, कुरकुरापन और स्वाद, तीनों में परफेक्ट बनते हैं. आइए जानते हैं कच्चे केले के चिप्स बनाने की आसान शुरुआत, जिससे चिप्स न तो काले पड़ेंगे और न ही नरम होंगे.

banana chips

घरेलू स्तर पर स्वादिष्ट और कुरकुरे कच्चे केले के चिप्स बनाना आजकल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. बाजार में मिलने वाले चिप्स की तुलना में घर पर बने चिप्स न सिर्फ ज्यादा ताजे और स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इनमें मिलावट और अधिक तेल की चिंता भी नहीं रहती. खासकर कच्चे केले से बने चिप्स सेहत के लिहाज से भी बेहतर माने जाते हैं. यह एक पारंपरिक और आसान रेसिपी है, जिसे थोड़ी सावधानी और सही तरीके से बनाकर कोई भी स्वादिष्ट स्नैक तैयार कर सकता है.

banana chips making tips

कच्चे केले के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे और मध्यम आकार के कच्चे केले चुनें. केले पूरी तरह कच्चे और हरे रंग के होने चाहिए, ताकि चिप्स कुरकुरे बनें. केले को छीलकर तुरंत ठंडे पानी में डाल दें, ताकि उनका रंग काला न पड़े. इस पानी में थोड़ा सा नमक मिला सकते हैं. इसके बाद एक पतली स्लाइसर या चाकू की मदद से केले को गोल-गोल और पतला काट लें. पतले कटे टुकड़े ही अच्छे चिप्स बनाते हैं.

chips making tips

अब कड़ाही में तेल गर्म करें. चिप्स के लिए नारियल तेल या रिफाइंड तेल दोनों का उपयोग किया जा सकता है. तेल अच्छी तरह गर्म होने के बाद केले के टुकड़ों को थोड़ा-थोड़ा करके तेल में डालें. ध्यान रखें कि एक साथ ज्यादा टुकड़े न डालें, इससे चिप्स अच्छे से तल नहीं पाएंगे..मध्यम आंच पर चिप्स को हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तलते समय बीच-बीच में चिप्स को चलाते रहें.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

banana chips

चिप्स तलने के बाद उन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. इसके बाद स्वाद अनुसार नमक, काली मिर्च या लाल मिर्च पाउडर छिड़क सकते हैं. कुछ लोग इसमें हल्का सा चाट मसाला भी डालते हैं, जिससे स्वाद और बढ़ जाता है. अगर आप दक्षिण भारतीय स्वाद चाहते हैं तो नमक को पानी में घोलकर तलते समय हल्का-हल्का छिड़क सकते हैं.

banana chips making tips

पूरी तरह ठंडा होने के बाद चिप्स को एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. सही तरीके से रखने पर ये कई दिनों तक कुरकुरे बने रहते हैं. कच्चे केले के चिप्स चाय के साथ या हल्की भूख लगने पर एक बेहतरीन और हेल्दी स्नैक साबित होते हैं.

banana

अगर आप घर पर केले का चिप्स बना रहे हैं तो ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. बाहर चिप्स खरीदने पर महंगा भी पड़ता है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहता है. घर पर ही आसान विधि से केले का चिप्स बना सकते हैं, जो बेहद ही फायदेमंद है.

homelifestyle

सिर्फ 5 मिनट की तैयारी, बनेंगे सुपर कुरकुरे केले के चिप्स, ये है आसान रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-kacche-kele-chips-recipe-local18-10112822.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here