Home Food घर पर स्वादिष्ट और सॉफ्ट पालक ढोकला कैसे बनाएं.

घर पर स्वादिष्ट और सॉफ्ट पालक ढोकला कैसे बनाएं.

0
2


Last Updated:

इस आसान और हेल्दी रेसिपी में मिलिए मुलायम, फूले हुए पालक ढोकले से, जो हर बाइट में देगा ताज़गी और लज़ीज़ स्वाद का अद्भुत अनुभव. इसे घर पर बनाएं, खास तड़के के साथ परोसें और परिवार को कहें – ‘वाह, क्या स्वाद है!

Bharat.one

स्वादिष्ट पालक का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद पालक को गैस पर 10 मिनट तक उबालें, फिर उबले हुए गरम पालक को ठंडा करने के लिए ठंडे पानी में डाल दें.

Bharat.one

पालक के ठंडा होने के बाद इसे अच्छी तरह पीस लें, साथ ही हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया भी पीसकर एक अच्छा पेस्ट बना लें. इसके बाद बेसन, सूजी, दही और हल्दी को पालक के बने पेस्ट में मिला दें, फिर इसमें नींबू का रस और इनो डालें.

Bharat.one

बेसन, सूजी, दही, हल्दी और पालक से बना पेस्ट न तो ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए. इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें और गैस पर स्टीमर गरम होने के लिए रख दें.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

news18

बने हुए पेस्ट को थोड़ा-थोड़ा करके स्टीमर के सांचों में डालते रहें और गैस की आंच मीडियम रखें. इसे लगभग 10 मिनट तक स्टीम करें. इस तरह पालक का फूला हुआ ढोकला बनकर तैयार हो जाएगा.

Bharat.one

इसके बाद गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तेल गरम करें. फिर इसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें. अब इसमें चीनी और थोड़ा-सा पानी मिलाकर यह तड़का ढोकले के ऊपर डाल दें. इससे ढोकला सॉफ्ट और स्वादिष्ट हो जाता है. अब ढोकले को ठंडा होने दें और फिर इसे अपनी पसंद के आकार में काट लें. ऊपर से हरा धनिया छिड़ककर परोसें और स्वादिष्ट ढोकले का आनंद लें.

homerajasthan

क्या आपने खाया है कभी मुलायम और फूला हुआ पालक ढोकला, आसान है रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/rajasthan/dholpur-recipe-of-palak-dhokla-local18-ws-kl-9959288.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here