Home Food घर पर 10 मिनट में बनाएं आलू का अचार, इसके साथ बच्चे...

घर पर 10 मिनट में बनाएं आलू का अचार, इसके साथ बच्चे भी खाएंगे दो रोटी एक्सट्रा, जल्दी नोट करें रेसिपी – Madhya Pradesh News

0
1


Last Updated:

Potato Pickle Recipe: बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को आलू के अचार का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा. आइए आलू के इस चटपटे अचार को बनाने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं. किसी भी एयर टाइट कंटेनर में भर सकते हैं एयरटाइट कंटेनर में 10 से 15 दिनों तक आलू के अचार को स्टोर करके रखा जा सकता है.

आलू के अचार की रेसिपी: खाने के साथ परोसा जाने वाला अचार उसका स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. आमतौर पर किसी भी अचार को अच्छे से तैयार होने में कई महीने का समय लग जाता है. लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे अचार के बारे में जो महीनों में नहीं बल्कि इंस्टेंट तैयार हो जाता है, इस अचार का नाम है आलू का अचार. आलू की सब्जी की ही तरह इसका अचार भी स्वाद में बेहद लाजवाब होता है. तो आइए जान लेते हैं कैसे बनता है यह टेस्टी अचार.

रीवा के वार्ड नंबर 15 की रहने वाली रचना तिवारी कहती हैं कि मैंने अपनी मां से यह अचार बनाना सीखा है वो हमारे टिफिन बाॅक्स के लिए बनाती थी. इसलिए मुझे पता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को आलू के अचार का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आता है. आइए आलू के इस चटपटे अचार को बनाने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं. आप इसे किसी भी एयर टाइट कंटेनर में भर सकते हैं. एयरटाइट कंटेनर में 10 से 15 दिनों तक आलू के अचार को स्टोर करके रख कर खा सकते हैं.

आलू का अचार बनाने के लिए ये सामग्री चाहिए-
4-5 मीडियम साइज के उबले और छिले हुए आलू,
4 बड़े चम्मच सरसों का तेल,
1 छोटा चम्मच राई या फिर सरसों के दाने,
हाफ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर,
1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर या फिर नींबू का रस,
नमक स्वादानुसार.
अगर आपको पसंद हो तो लहसुन और कलौंजी भी डाल सकते हैं.

सबसे पहले आप आलू को धुल कर उबाल लीजिए, फिर छिलके निकालकर आलू को छोटे अचार जैसे पीस में काट लीजिए, सारे मसालों को मिला लीजिए, फिर कटे हुए आलू में ये मसाले डालकर मिला लीजिए, अब सरसों तेल को हल्का गरम कर लीजिए और पूरे मिक्सचर में तेल डालकर मिला लीजिए. आखिर में आप आलू के अचार के स्वाद को बढ़ाने के लिए अमचूर पाउडर या फिर नींबू के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. चटपटा आलू का अचार सर्व करने के लिए तैयार है. आप आलू के अचार को खाने की किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homelifestyle

घर पर 10 मिनट में बनाएं आलू का अचार, इसके साथ बच्चे भी खाएंगे दो रोटी एक्सट्रा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-homemade-potato-pickle-recipe-know-how-to-make-aloo-ka-achar-kaise-bnayein-local18-9933574.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here