Home Food घर में एक बार जरूर बनाना हैदराबादी दम चाय, पल लग जाएगा...

घर में एक बार जरूर बनाना हैदराबादी दम चाय, पल लग जाएगा शाही स्वाद, यहां से नोट कर लो रेसिपी

0
5


Last Updated:

हैदराबादी दम चाय एक शाही अनुभव है, जो धीमी आंच पर पकाई जाती है और इसमें केसर, इलायची, अदरक और मलाईदार दूध डाला जाता है. यह चाय हैदराबाद की गलियों और कैफे में बहुत लोकप्रिय है.आइए जानते हैं इसकी रेसिपी…

घर में एक बार जरूर बनाना हैदराबादी दम चाय, पता लग जाएगा शाही स्वाद...

शाही अंदाज में बनी चाय.

हाइलाइट्स

  • हैदराबादी दम चाय एक शाही अनुभव है.
  • धीमी आंच पर पकाई जाती है दम चाय.
  • केसर, इलायची, अदरक से बनती है दम चाय.

हैदराबाद अपनी नवाबी तहजीब और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है, और हैदराबादी दम चाय इस शहर की एक खास और अनोखी चाय है. हैदराबादी दम चाय केवल एक चाय नहीं, बल्कि एक शाही अनुभव है. इसकी खासियत इसकी धीमी आंच पर पकाने की विधि और उसमें डाले गए मसालों में छुपी होती है. अगर आप भी कोई नई और अनोखी चाय ट्राई करना चाहते हैं, तो इस दम चाय को जरूर बनाएं और इसका लाजवाब स्वाद चखें. यह चाय अपने गाढ़े स्वाद और मलाईदार टेक्सचर के लिए मशहूर है.

इसे दूध और चायपत्ती को धीमी आंच पर उबालकर बनाया जाता है, जिससे यह ज्यादा गाढ़ी और स्वादिष्ट बनती है. इसे पारंपरिक तरीके से धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे फ्लेवर अच्छे से मिल जाते हैं. इस चाय में केसर और इलायची डाली जाती है, जो इसे एक शाही स्वाद देती है. यह हैदराबाद की गलियों और कैफे में बहुत लोकप्रिय है.

हैदराबादी दम चाय बनाने की रेसिपी

  • दूध – 2 कप
  • पानी – ½ कप
  • चायपत्ती – 2 चम्मच
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच
  • केसर – 4-5 धागे (वैकल्पिक)
  • चीनी – स्वादानुसार
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • कंडेंस्ड मिल्क – 2 चम्मच (अगर ज्यादा मलाईदार बनानी हो)

कैसे बनानी है हैदराबादी दम चाय?
एक पैन में ½ कप पानी डालें और उसमें चायपत्ती और अदरक डालकर 5 मिनट तक उबालें.
अब इसमें 2 कप दूध डालें और धीमी आंच पर पकने दें.
दूध में इलायची पाउडर और केसर डालकर हल्का हिलाएं.
अब चाय को धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने दें ताकि उसका स्वाद अच्छी तरह आए.
चाय को कप में छान लें और ऊपर से थोड़ा झाग बना लें ताकि यह असली हैदराबादी दम चाय जैसी लगे.
इसे बिस्कुट या हैदराबादी समोसे के साथ आनंद लें.

हैदराबाद का इतिहास निजामों से जुड़ा हुआ है, और उनका खानपान हमेशा से शाही रहा है. ऐसा माना जाता है कि दम पद्धति यानी धीमी आंच पर पकाने की तकनीक पहले बिरयानी और दूसरे व्यंजनों के लिए इस्तेमाल की जाती थी. बाद में इस तकनीक को चाय में भी अपनाया गया, जिससे चाय का स्वाद और गाढ़ापन बढ़ गया. शुरुआत में यह चाय हैदराबाद के नवाबों और अमीर वर्ग के बीच लोकप्रिय थी, क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले जैसे- केसर, इलायची, और मलाईदार दूध इसे लक्ज़री पेय बनाते थे.  धीरे-धीरे यह चाय हैदराबाद के छोटे चायखानों और कैफे में भी बिकने लगी और आम जनता तक पहुंच गई.

homelifestyle

घर में एक बार जरूर बनाना हैदराबादी दम चाय, पता लग जाएगा शाही स्वाद…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-hyderabadi-dum-chai-royal-taste-and-nawabi-experience-know-recipe-9036809.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here