Home Food चाय की चुस्की के साथ लगाना है सियासत का तड़का, जहानाबाद के...

चाय की चुस्की के साथ लगाना है सियासत का तड़का, जहानाबाद के इस चौक पर जमती है बैठक

0
0


Last Updated:

हर शहर में कुछ न कुछ ऐसे चौक चौराहे होते हैं, जो काफी ज्यादा चर्चित होते हैं. वहां लोगों का जमावड़ा लगता है और कुछ न कुछ चर्चाएं होती हैं. यहां एक चाय की दुकान है. वहां हर दिन लोगों की भीड़ जुटती है

जहानाबाद. बिहार के जहानाबाद में भी एक ऐसा ही चौराहा है, जो राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है. यहां एक चाय की दुकान है. वहां हर दिन लोगों की भीड़ जुटती है और जो यहां बैठ जाते हैं, वो सियासी आनंद में लीन हो जाते हैं. दरअसल, अम्बेडकर चौक की चाय दुकान काफी पुरानी है. जब मुख्य शहर से होकर नेशनल हाईवे सड़क गुजरती थी उसी वक्त से कैलाश चाय दुकान पर लोगों की भीड़ लगती थी. गया से पटना या पटना से गया जाने वाले हर एक व्यक्ति चाय का आनंद लेने यहां आते थे, जैसे ही यहां चाय का आनंद लिए, उसके साथ हर सीजन राजनीतिक गपशप का भी मजा मिल जाता है.

शहर की यह एक ऐसी चाय दुकान है, जिसे तीसरी पीढ़ी संभाल रही है. इस चाय की दुकान पर आज भी वही चाय परोसी जा रही है, जैसी चाय आज से कुछ साल सभी दुकानों में मिलती थी. यहां बड़े से कांच के गिलास में चाय परोसते हैं और वो भी बिल्कुल प्राकृतिक स्वाद के साथ. यही कारण है कि चाय का स्वाभाविक स्वाद तो मिल ही जा रहा है. साथ ही सियासी गपशप का मजा लोग यहां पहुंचकर ले लेते हैं.

क्या कहते हैं शहर के लोग
कई साल इस जगह की चाय का लुत्फ उठा रहे शहर के रजनीश कुमार बिक्कू ने कहा, “यह चाय की दुकान हमें 10 साल से हर दिन बुलाती है. दिन में एक बार तो जरूर यहां पहुंच ही जाते हैं. खास बात यह है कि पारंपरिक तरीके से चाय पिलाई जाती है और चाय के राजनीतिक चस्का भी लग जाता है. यह चाय के आनंद को और बढ़ा देता है.”

चाय की चुस्की के साथ मिलता सियासी आनंद
जहानाबाद के रहने वाले देवांशू दीपक ने बताया कि इस चाय की चुस्की का आनंद लेने बचपन से ही आ रहे हैं. चाय का स्वाद तो मिल ही जाता है. साथ ही सियासी तड़का हर मौसम जो लगता है वो इस चाय के आनंद को दोगुना कर देता है. खास बात यह है कि कई सारे राजनीतिक कार्यक्रम अंबेडकर चौक पर ही होते हैं. इस कारण से भी लोग यहां जुटते हैं और राजनीतिक गपशप होती है.

5 किमी दूर से रोज आते हैं चाय की चुस्की लेने
जहानाबाद के सत्यम कुमार 5 किमी दूर से चलकर चाय का लुत्फ उठाने को पहुंचे, वो बताते हैं कि हम पिछले 8 साल से रोज यहां चाय की चुस्की लेने को कभी न कभी पहुंच ही जाते हैं. यहां की चाय में ऐसी खास बात है, जो हर मौसम में बुला ही लेता है. यही कारण चाय का आनंद और सियासी गपशप काफी अच्छा लगता है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

homelifestyle

चाय की चुस्की के साथ लगाना है सियासत का तड़का, इस चौक पर जमती है बैठक


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-tea-ambedkar-chowk-best-place-political-charcha-with-tea-local18-9989554.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here