Last Updated:
चाय के साथ पकौड़े खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि यह पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित करता है. विशेषज्ञ हेल्दी विकल्प जैसे बेकिंग और एयर फ्राइंग की सलाह देते हैं.
चाय पीने के दौरान न करें गलती.
हाइलाइट्स
- चाय के साथ पकौड़े खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.
- बेकिंग और एयर फ्राइंग से पकौड़े कम नुकसानदायक हो सकते हैं.
- चाय के साथ बेक्ड रागी चिप्स, मखाना, चना चाट खाएं.
चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़ों का मजा लेना भारतीय घरों में एक आम परंपरा है. चाहे सुबह हो या शाम, चाय के साथ कुरकुरे पकौड़े खाना बहुत लोगों की आदत होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? पहले से ही तले हुए खाद्य पदार्थों को अस्वस्थ माना जाता है, लेकिन जब इन्हें चाय के साथ खाया जाता है, तो यह पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है.
इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार, Sir H.N रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल, मुंबई की क्लिनिकल डायटीशियन वेदिका प्रेमानी का कहना है कि यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए सही नहीं है, लेकिन इसे हेल्दी तरीके से तैयार किया जाए तो इसका आनंद लिया जा सकता है। वे कहती हैं, “चाय में अदरक, दालचीनी और इलायची जैसे फंक्शनल फूड्स मिलाने से न केवल इसका स्वाद बढ़ता है, बल्कि यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करता है और सूजन को कम करता है. वहीं, पकौड़ों को अगर हेल्दी ऑयल में बनाया जाए या बेकिंग और एयर फ्राइंग जैसी तकनीकों का उपयोग किया जाए, तो यह सेहत के लिए कम नुकसानदायक हो सकते हैं.”
क्यों यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए खराब है?
विशेषज्ञों के अनुसार, चाय में टैनिन और ऑक्सालेट्स होते हैं, जो शरीर में आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण को कम कर देते हैं. अगर आप पोषक तत्वों से भरपूर भोजन के साथ चाय पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को आवश्यक पोषण नहीं मिल पाता. इसके अलावा, पकौड़ों को बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल में तलने से ट्रांस फैटी एसिड्स बनते हैं, जो शरीर के लिए अत्यंत हानिकारक होते हैं.
किन अन्य चीजों को चाय के साथ नहीं खाना चाहिए?
चाय के साथ बिस्कुट और कुकीज अत्यधिक मात्रा में नहीं खाने चाहिए. इसमें चीनी और फैट होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं. समोसा भी एक लोकप्रिय स्नैक है, जो तेल में तला जाता है और इसमें अधिक मात्रा में फैट होता है. इसके अलावा बेकरी प्रोडक्ट्स जैसे ब्रेड, पेस्ट्री और अन्य बेकरी आइटम में सोडियम, चीनी और सैचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं हैं.
तो चाय के साथ क्या खाएं?
अगर आप अपनी चाय के साथ कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो बेक्ड रागी चिप्स और ह्यूमस, ढोकला, मखाना, चना चाट, खाखरा और हंग कर्ड डिप और एयर-फ्राइड सब्जियां खा सकते हैं. इसके अलावा आप हेल्दी चाय को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं. आप कैमोमाइल चाय ले सकते हैं. यह चाय अपने रिलैक्सिंग गुणों के लिए जानी जाती है और तनाव को कम करने में मदद करती है. रोजमेरी चाय में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और यह दिमागी कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक होती है. यह सूजन कम करने और इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए फायदेमंद होती है.
March 16, 2025, 16:01 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-snacks-you-eat-with-tea-are-more-harmful-stay-fit-with-these-healthy-alternatives-know-from-experts-9104399.html

















