Home Food चाहे जूस पिएं, अचार डालें या बनाएं मुरब्बा, ठंड में अमृत है...

चाहे जूस पिएं, अचार डालें या बनाएं मुरब्बा, ठंड में अमृत है इस फल का सेवन, शरीर बार-बार कहेगा ‘थैंक्यू’! – Jharkhand News

0
1


Last Updated:

Amla Benefits In Winters: ठंड के मौसम में किसी ना किसी फॉर्म में आंवला को अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए. इसके हेल्थ बेनिफिट्स इतने हैं कि आप गिनते थक जाएंगे. यह आपको बीमार होने से तो बचाएगा ही साथ ही आपकी स्किन और बालों को भी बहुत फायदा पहुंचाएगा.

ठंड के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में आंवला एक प्राकृतिक औषधि के रूप में काम करता है. आंवला विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत है, जो सर्दी-खांसी, जुकाम और संक्रमण से बचाने में मदद करता है. आयुर्वेद में आंवले को अमृत के समान माना गया है, खासकर ठंड के दिनों में इसके नियमित सेवन से शरीर को गर्मी और ऊर्जा मिलती है.

ठंड के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में आंवला एक प्राकृतिक औषधि के रूप में काम करता है. आंवला विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत है, जो सर्दी-खांसी, जुकाम और संक्रमण से बचाने में मदद करता है. आयुर्वेद में आंवले को अमृत के समान माना गया है, खासकर ठंड के दिनों में रोज इसके सेवन से शरीर को गर्मी और ऊर्जा मिलती है.

पलामू जिले के आयुर्वेद के जानकर शिव कुमार पांडे ने लोकल18 को बताया कि आंवले में विटामिन-सी के साथ आयरन, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं. ठंड में जब पाचन कमजोर हो जाता है, तब आंवला पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है.

पलामू जिले के आयुर्वेद के जानकर शिव कुमार पांडे ने लोकल18 को बताया कि आंवले में विटामिन-सी के साथ आयरन, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं. ठंड में जब पाचन कमजोर हो जाता है, तब आंवला पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है.

आगे कहा कि आंवला इम्युनिटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. इसका नियमित सेवन सर्दी-जुकाम से बचाव करता है. साथ ही यह त्वचा को निखारने और बालों को मजबूत बनाने में भी मददगार है. ठंड में रूखी त्वचा और झड़ते बालों की समस्या से बचने के लिए आंवला बेहद फायदेमंद माना जाता है.

आंवला इम्युनिटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. इसका नियमित सेवन सर्दी-जुकाम से बचाव करता है. साथ ही यह त्वचा को निखारने और बालों को मजबूत बनाने में भी मददगार है. ठंड में रूखी त्वचा और झड़ते बालों की समस्या से बचने के लिए आंवला बेहद फायदेमंद माना जाता है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

उन्होंने बताया कि आंवला का अचार बनाना आसान है. सबसे पहले आंवले को धोकर उबाल लें और बीज अलग कर दें. फिर इन्हें सरसों का तेल, नमक, हल्दी, सौंफ और मेथी के साथ अच्छे से मिलाएं. तैयार मिश्रण को धूप में 4–5 दिन रखें. कुछ दिनों में स्वादिष्ट और सेहतमंद आंवला का अचार तैयार हो जाता है, जिसे पूरे सर्दी भर खाया जा सकता है.

आंवले का अचार बनाना आसान है. सबसे पहले आंवले को धोकर उबाल लें और बीज अलग कर दें. फिर इन्हें सरसों के तेल, नमक, हल्दी, सौंफ और मेथी के साथ अच्छे से मिलाएं. तैयार मिश्रण को धूप में 4–5 दिन रखें. कुछ दिनों में स्वादिष्ट और सेहतमंद आंवला का अचार तैयार हो जाता है, जिसे पूरे सर्दीभर खाया जा सकता है.

आंवला मुरब्बा ठंड में खास तौर पर पसंद किया जाता है. इसके लिए आंवले को उबालकर उनमें चीरा लगाएं और बीज निकाल लें. अब इन्हें चीनी की चाशनी में हल्की आंच पर पकाएं. जब आंवला पारदर्शी हो जाए, तो मुरब्बा तैयार है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को गर्म रखने में मदद करता है.

आंवला मुरब्बा ठंड में खासतौर पर पसंद किया जाता है. इसके लिए आंवले को उबालकर उनमें चीरा लगाएं और बीज निकाल लें. अब इन्हें चीनी की चाशनी में हल्की आंच पर पकाएं. जब आंवला पारदर्शी हो जाए, तो मुरब्बा तैयार है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को गर्म रखने में मदद करता है.

उन्होंने बताया कि आंवले का सेवन कई रूपों में किया जा सकता है. सुबह खाली पेट आंवला मुरब्बा खाना लाभकारी होता है. भोजन के साथ थोड़ा-सा आंवला अचार पाचन को बेहतर बनाता है. इसके अलावा आंवला चूर्ण या रस का सेवन भी ठंड में फायदेमंद माना जाता है.

आंवले का सेवन कई रूपों में किया जा सकता है. सुबह खाली पेट आंवला मुरब्बा खाना लाभकारी होता है. भोजन के साथ थोड़ा-सा आंवला अचार पाचन को बेहतर बनाता है. इसके अलावा आंवला चूर्ण या रस का सेवन भी ठंड में फायदेमंद माना जाता है.

आगे कहा कि आंवला शरीर की थकान दूर करता है और खून की कमी को भी दूर करने में सहायक है. यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और जोड़ों के दर्द में राहत देता है, जो ठंड में आम समस्या होती है. नियमित सेवन से शरीर अंदर से मजबूत बना रहता है.

आंवला शरीर की थकान दूर करता है और खून की कमी को भी दूर करने में सहायक है. यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और जोड़ों के दर्द में राहत देता है, जो ठंड में आम समस्या होती है. नियमित सेवन से शरीर अंदर से मजबूत बना रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

चाहे जूस पिएं, अचार डालें या बनाएं मुरब्बा, ठंड में अमृत है इस फल का सेवन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/tips-and-tricks-amla-benefits-make-murabba-achar-know-recipe-fayde-local18-ws-l-9986677.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here