Home Food चित्रकूट के शुक्ला मिष्ठान भंडार के 5 रुपये वाले मशहूर समोसे.

चित्रकूट के शुक्ला मिष्ठान भंडार के 5 रुपये वाले मशहूर समोसे.

0
4


Last Updated:

चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्ला मिष्ठान भंडार के समोसे बेहद मशहूर हैं. यहां हर दिन सैकड़ों समोसे बिकते हैं और ग्राहकों की लंबी लाइन लगती है.

X

chitrakoot

chitrakoot food

हाइलाइट्स

  • शुक्ला मिष्ठान भंडार के समोसे चित्रकूट में मशहूर हैं
  • हर दिन सैकड़ों समोसे बिकते हैं, ग्राहकों की लंबी लाइन लगती है
  • सिर्फ 5 रुपये में समोसा, साथ में मीठी चटनी और रायता मिलता है

चित्रकूट: चित्रकूट अपने इतिहास, धर्म और खाने-पीने की चीजों के लिए बहुत मशहूर है. यहां आने वाले लोग मंदाकिनी नदी के दर्शन करते हैं और साथ ही यहां के खास पकवानों का मजा भी लेते हैं. चित्रकूट आए हैं तो मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्ला मिष्ठान भंडार के समोसे जरूर खाएं, नहीं तो आपका सफर अधूरा रहेगा.

खाने के लिए उमड़ती है भीड़
मानिकपुर स्टेशन के बाहर बने शुक्ला मिष्ठान भंडार पर सुबह से ही लोग समोसे खाने आते हैं. यहां के समोसे इतने लाजवाब होते हैं कि जो एक बार खाता है, वो बार-बार आता है. दुकान पर रोज़ सैकड़ों समोसे बिकते हैं और लोगों की लाइन लगी रहती है.

ऐसे तैयार होता है लाजवाब समोसा
समोसेवाले ओम प्रकाश ने बताया कि समोसा बनाने का तरीका बहुत खास होता है. सबसे पहले आलू को अच्छे से उबाला जाता है. फिर इसमें मसाले डालकर स्वादिष्ट भरावन तैयार किया जाता है. इसमें धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, दम आलू मसाला, हल्दी, नमक और कुछ खास मसाले डाले जाते हैं, जो समोसे को लाजवाब बनाते हैं. इसके बाद आटे को हाथ से बेलकर समोसे को तिकोना बनाया जाता है और गरम तेल में सुनहरा होने तक तला जाता है.

5 रुपये में भरपूर स्वाद
यहां का समोसा बहुत मशहूर है क्योंकि यह सिर्फ 5 रुपये में मिलता है. स्वाद और क्वालिटी में भी यह किसी से कम नहीं है. समोसे के साथ मीठी चटनी, टमाटर की चटनी और दही का रायता फ्री मिलता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़िया हो जाता है. यही वजह है कि यहां का समोसा लोगों को बहुत पसंद आता है.

homelifestyle

चित्रकूट के शुक्ला मिष्ठान भंडार के मशहूर समोसे, हर दिन बिकते हैं सैकड़ों….


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-the-famous-samosa-taste-of-chitrakoot-is-such-that-you-will-not-forget-after-eating-local18-ws-d-9104665.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here