Churma Pockets Snack Recipe : चूरमा पॉकेट्स एक ऐसा स्नैक है जिसमें राजस्थानी चूरमे का पारंपरिक स्वाद और मॉडर्न प्रेज़ेंटेशन दोनों का बेहतरीन मेल मिलता है. यह दिखने में आकर्षक, खाने में बेहद स्वादिष्ट और चाय के साथ परफेक्ट लगता है. खास बात यह है कि इसे बनाना बिल्कुल मुश्किल नहीं है. आप इसे सामान्य सामग्री जैसे गेहूं का आटा, सूजी, घी, चीनी और मेवे से तैयार कर सकते हैं और मेहमानों को सर्व कर सकते हैं. यही नहीं, त्योहार, पार्टी जैसे मौके पर भी आप चूरमा पॉकेट्स बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

चूरमा पॉकेट्स बनाने की विधि
चूरमा पॉकेट्स के लिए सामग्री-
चूरमा मिक्स के लिए
250 ग्राम मोटा गेहूं का आटा
75 ग्राम सूजी
65 मिली पिघला हुआ घी
30 मिली बादाम (कटा हुआ)
3 इलायची पाउडर
75 ग्राम चीनी (पिसी हुई)
तलने के लिए घी
डो (आटे) के लिए
2 कप मैदा
1 टीस्पून अजवाइन
1 टीस्पून नमक
6 टेबलस्पून घी (लगभग 50 ग्राम)
ज़रूरत अनुसार पानी
चूरमा पॉकेट्स बनाने की विधि-
स्टेप 1: डो तैयार करें
एक बड़े बाउल में मैदा, अजवाइन, नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मिश्रण को उंगलियों से मसलें ताकि यह ब्रेडक्रंब जैसा दिखाई दे. थोड़ा-सा मिश्रण हाथ में दबाकर देखें, अगर आकार पकड़ ले तो मोयन सही है. अब 7–8 चम्मच पानी धीरे-धीरे मिलाकर आटा गूंथें. अगर आटा सूखा लगे तो 1–2 टेबलस्पून पानी और डालें. आटा सख्त और टाइट होना चाहिए, नरम नहीं. आटे को गीले कपड़े से ढककर 30 मिनट के लिए रख दें. अगर आटा चिपचिपा लगे तो थोड़ा सा मैदा और डालकर फिर से गूंथ लें. अब आटे को 6–7 बराबर हिस्सों में बांटकर गोल बॉल्स बना लें.
स्टेप 2: चूरमा मिक्स तैयार करें
गेहूं का आटा, सूजी और पिघला हुआ घी एक बाउल में मिलाएं. लगभग ¼ कप पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. इसे 8 हिस्सों में बांट लें. हर हिस्से को हल्का सा चपटा करके घी में गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें. ठंडा होने पर इन सभी को मिक्सर में दरदरा पीस लें. इसमें बादाम, इलायची पाउडर और पिसी चीनी मिलाएं. इसे अच्छे से मिक्स करके चूरमा स्टफिंग तैयार कर लें.
स्टेप 3: पॉकेट्स बनाएं
हर डो बॉल को छोटी पूरी की तरह बेल लें. बीच में चूरमा मिक्स रखकर किनारे मोड़ें और पॉकेट का आकार दें. अच्छे से सील करें ताकि तलते समय खुलें नहीं.
स्टेप 4: पॉकेट्स फ्राई करें
कढ़ाही में घी गरम करें. तैयार पॉकेट्स को मीडियम फ्लेम पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. गर्मागर्म परोसें, कुरकुरे, हल्के मीठे और बेहद स्वादिष्ट.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-easy-churma-pockets-snack-recipe-combining-rajasthani-taste-and-contemporary-style-follow-steps-in-hindi-ws-el-9931212.html







