Chana Dal Lauki Sabzi Recipe: छठ पूजा(chhath 2025) बिहार का एक प्रमुख लोक पर्व है, जिसमें पारंपरिक व्यंजन और सात्विक भोजन का विशेष महत्व होता है. इस मौके पर घर पर बने स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन जैसे चना दाल लौकी की सब्जी को तैयार किया जाता है. यह सब्जी स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ हल्की और सेहतमंद भी होती है. अगर आप भी इस बार छठ पूजा पर घर पर यह व्यंजन बनाना चाहते हैं, फूड ब्लॉगर कबिताज किचन की ये रेसिपी आप जरूर ट्राई करें. इसे बनाना आसान है इसे आप रोटी, पूरी और चावल के साथ भी इसे खाया जा सकता है. नीचे आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका दिया गया है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.

सामग्री:
- लौकी – 700 ग्राम (छिलका निकालकर धोकर बड़े टुकड़ों में काट लें)
- भिगोई हुई चना दाल – ½ कप (4 घंटे पहले भिगो दें)
- टमाटर – 2 (आधा कटा हुआ)
- पानी – 3 कप
- हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- घी – 3 चम्मच
- जीरा – 1 चम्मच
- तेज पत्ता – 1
- हरी इलायची – 2-3
- हरी मिर्च – 6
- अदरक – 4 इंच
- लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- गर्म मसाला – ½ चम्मच
- काली मिर्च – ½ चम्मच
- धनिया पत्ता – गार्निश के लिए
बनाने की विधि:
-सबसे पहले लौकी के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में डालें. इसमें भिगोई हुई चना दाल और आधा कटा टमाटर मिलाएं. साथ में 3 कप पानी, हल्दी और नमक डालकर ढक्कन बंद कर दें. मीडियम फ्लेम पर 5 सीटी तक उबालें.
-इस दौरान 6 हरी मिर्च और अदरक को खलबट्टे में पीसकर पेस्ट बना लें. यह सब्जी का स्वाद और खुशबू बढ़ाएगा.
-जब कुकर ठंडा हो जाए, इसे खोलें और सब्जी को गैस पर पतीले में रखें. इसमें 3 चम्मच घी, जीरा, तेज पत्ता और हरी इलायची डालकर भूनें.
-अब इसमें हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट डालकर भूनें. फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और कटा हुआ टमाटर डालें. मीडियम आंच पर 4 मिनट तक पकाएं जब तक टमाटर सॉफ्ट न हो जाए.
-अब जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गर्म मसाला, काली मिर्च और धनिया पत्ता डालकर भूनें. उबली हुई लौकी और चना दाल डालें और हल्के हाथ से मिलाएं.
-धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं और गैस बंद करने से पहले धनिया पत्ता अच्छी मात्रा में डालें.
टिप्स:
- धीमी आंच पर पकाने से मसाले और सब्जी का जायका बढ़ता है.
- अगर आप तीखा पसंद करते हैं, तो हरी मिर्च बढ़ा सकते हैं.
- सब्जी को ताजा ही परोसें, ताकि लौकी और दाल का स्वाद बने रहे.
अब आपकी छठ पूजा की स्पेशल चना दाल लौकी की सब्जी तैयार है. यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि पौष्टिक भी है, जो हर खाने के अनुभव को खास बना देती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-bihar-chhath-recipe-how-to-make-famous-chana-dal-lauki-sabzi-at-home-from-kabita-kitchen-with-amazing-taste-ws-ln-9771841.html

















