Suji Kachori: सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म कचौड़ियां खाने का किसका मन नहीं करता है. कई लोगों को इनका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. इन कचौड़ियों का लुत्फ मौके-बेमौके कभी भी उठाया जा सकता है. ज्यादातर घरों में मैदे के आटे से कचौड़ियां तैयार की जाती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सूजी की कचौड़ियां बनाकर खाई हैं. जी हां, सूजी की कचौड़ी खाने में काफी टेस्टी और हर उम्र के लोगों को इसका स्वाद पसंद आता है. बच्चे भी आलू की स्टफिंग से बनी सूजी की कचौड़ियों को चाव से खाते हैं. इनको आप घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि, इनको आप नाश्ते, लंच या फिर डिनर कभी भी बना सकते हैं. अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो सूजी कचौड़ी रेसिपी को बना सकते हैं, वो भी बेहद आसानी से. बस आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करना होगा. तो आइए जानते हैं सूजी कचौड़ी बनाने का तरीका.
सूजी कचौड़ी बनाने की सामग्री
सूजी, आलू उबले, कटी हरी मिर्च, कटा हरा धनिया, अदरक पेस्ट, अजवाइन, हींग, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, गरम मसाला, टी स्पून, सौंफ, कुटे हुए धनिया बीज, जीरा, जरूरत के अनुसार तेल और स्वादानुसार नमक लेना है.

सूजी कचौड़ी बनाने का तरीका
स्टेप 1- सूजी कचौड़ियां बनाने के लिए एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. फिर उसमें जीरा, धनिया बीज सौंफ डालकर कुछ देर तक भूनें. इसके बाद मसालों में कटी हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालकर मिलाएं और चलाते हुए सॉट करें. कुछ सेकंड तक भूनने के बाद कड़ाही में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और एसक चुटकी हींग मिला दें.
स्टेप 2- मसालों से जब खुशबू आने लगे तो उबले आलू लेकर उन्हें मैश करें और कड़ाही में डालकर मसालों के साथ मिक्स करें. फिर स्टफिंग में स्वादानुसार नमक मिला दें. आखिर में हरी धनिया पत्ती मिक्स करें और गैस बंद कर आलू स्टफिंग को एक बाउल में निकाल लें. अब एक बर्तन में 2 कप पानी डालें और उसमें अजवाइन, 1 चम्मच तेल और चुटकीभर नमक मिला दें.
स्टेप 3- पानी जब उबलना शुरू हो जाए तो गैस की फ्लेम धीमी कर दें और उसमें सूजी (रवा) धीरे-धीरे करते हुए पानी में डालते जाएं और चम्मच की मदद से चलाते जाएं. अब बर्तन को ढक दें और धीमी आंच पर ही सूजी को 3-4 मिनट तक उबलने दें. इसके बाद पकी हुई सूजी को एक बड़ी बाउल में ट्रांसफर करें और उसे ठंडा होने दें. जब सूजी ठंडी हो जाए तो उसे हाथों से मसलते हुए नरम और स्मूद आटा गूथ लें.
स्टेप 4- अब गेंद के आकार का आटा निकालें और उसे चपटा कर किनारों से दबाते हुए कटोरी का आकार दें. बीच में आलू की स्टफिंग फिल करें और फिर सभी तरफ से बंद कर दें. इसके बाद धीरे-धीरे दबाते हुए गेंद बनाएं और फिर हथेलियों के बीच रखकर थोड़ा सा चपटा कर लें. अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और उनमें सूजी कचौड़ियों को डालकर सुनहरी होने तक डीप फ्राई करें. इस तरह टेस्टी सूजी कचौड़ी बनकर तैयार हो चुकी है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-suji-kachori-recipe-make-tasty-suji-kachori-at-home-in-winter-ws-kl-9914484.html

















