Kaju Curry Recipe: खाने के शौकीन हर रोज कुछ नया ट्राई करते रहते हैं. किसी भी साधारण चीज से स्पेशल डिश को स्पेशल बना देते हैं. काजू की सब्जी इनमें से एक है. ज्यादातर लोगों को काजू खाना बहुत पसंद होता है. इस ड्राई फ्रूट्स से कई तरह की डिसेज बनाई जा सकती हैं. स्टार्टर से लेकर मेनकोर्स में भी इसे खाया जाता है. लेकिन, क्या कभी आपने काजू करी ट्राई किया है. बेशक आपको अटपटा लगे, लेकिन यह खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. दरअसल, काजू करी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. काजू करी एक परफेक्ट लंच एंड डिनर रेसिपी है. इसको आप किसी पार्टी में बी बना सकते हैं. अगर घर में कोई मेहमान आ जाएं तो भी आप इस सब्जी को सर्व कर सकते हैं. काजू करी बनाने बेहद आसानी से और कम समय में बनकर तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने का आसान तरीका.
काजू करी बनाने की सामग्री
काजू करी बनाने के लिए काजू, कटे हुए प्याज, काजू कतरन, टमाटर, तेजपत्ता, दही, मलाई, लाल मिर्च पाउडर, खड़ी लाल मिर्च, हरी मिर्च कटी, जीरा, धनिया पाउडर, हल्दी, कसूरी मेथी, हरी धनिया पत्ती कटी, घी, अंदाजानुसार तेल और स्वादानुसार नमक लेना है.

काजू करी बनाने की विधि
स्टेप 1- स्वादिष्ट काजू करी बनाने के लिए सबसे पहले 1 प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को बारीक काट लेंगे. इसके बाद एक कढ़ाही लेंगे, जिसमें घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करेंगे. घी गर्म होने पर उसमें काजू डालेंगे, जिन्हें सुनहरा होने तक फ्राई करेंगे. अच्छे से फ्राई होने पर उन्हें निकालकर एक बाउल में अलग रख देंगे. अब एक अन्य कढ़ाही लेंगे, जिसमें तेल डालकर गर्म करेंगे.
स्टेप 2- दूसरी ओर एक बर्तन में पानी डालकर उसमें काजू कतरन और एक प्याज काटकर डालकर उबालेंगे. उबालने के बाद गैस बंद कर देंगे और इसका पानी निकालकर दोनों चीजों को मिक्सी में डालकर पीस लें. अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालकर रख लेंगे. इस बीच तेल की कढ़ाही गर्म होने पर उसमें जीरा और तेजपत्ता एड कर देंगे. जब जीरा चटकने लगे तो उसमें पहले से काटकर रखा एक प्याज डालकर भूनें. जब प्याज नरम होकर सुनहरे हो जाएं तो उसमें कटे टमाटर और सारे मसाले डालकर भूनें.
स्टेप 3- जब इस मिश्रण में से खुशबू आने लगे और वह तेल छोड़ दे तो इसमें काजू कतरन और प्याज का तैयार किया गया पेस्ट डालेंगे. ध्यान रखें कि ग्रेवी को कम से कम 8-10 मिनट तक भूनना है. दरअसल, ऐसा करने से इसका कच्चापन खत्म हो जाता है. अब इस ग्रेवी में मलाई और दही डालकर पकने के लिए छोड़ दें. जब ग्रेवी पक जाए तो उसमें हथेलियों से मसलकर कसूरी मेथी डालकर चलाएं फिर गैस बंद कर दें. अंत में फ्राई कर रखे काजू और हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें. इसके बाद आप इसको रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-kaju-curry-recipe-easy-method-for-delicious-lunch-dinner-ws-kl-9918453.html







