Last Updated:
Rasmalai Recipe: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जर्सी गाय के दूध से बनने वाली रसमलाई ने मिठाई प्रेमियों का दिल जीत लिया है. रोज़ाना 30-35 लीटर दूध से 100 कटोरी रसमलाई बनती है, जिसकी कीमत ₹40 प्रति कटोरी है.
सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में इन दिनों जर्सी गाय के दूध से रसमलाई बनाया जा रहा है , जो खाने में खूब स्वादिष्ट और लोगों का कम समय में पसंदीदा आइटम्स बन चुका है. ऐसे में मीठे पकवानों कि दुनिया में रसमलाई का स्वाद हमेशा से ही अलग जगह रखता है. खासकर अगर जर्सी गाय के दूध से बनाए जाने वाली रसमलाई न सिर्फ स्वाद में मजेदार है, बल्कि इसकी खुशबू और मुलायमपन इसे और खास बनाती हैं. यही वजह है कि अंबिकापुर में ये स्वादिष्ट मिठाई लोगों को खूब राज आ रहा है और रोजाना सहित शादी विवाह और अन्य समारोह में लोग इसे बढ़ी चाव के साथ खाते हैं. ऐसे में रसमलाई कि डिमांड दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. यही कारण है कि रोजाना रसमलाई बनाने वाले राहुल 100 कटोरी रसमलाई कि बिक्री करते हैं और लोग रसमलाई बनाने वाले कि खूब तारीफ करते वही रसमलाई से युवक कि तकदीर बदल रही है जानिए कैसे बनता है. ये खास रसमलाई
रसमलाई बनाने वाले राहुल ने Bharat.one को बताया कि इसकी प्रक्रिया दूध से शुरू होती है. सबसे पहले दूध को उबालकर उसमें खट्टा पानी डालकर फाड़ा जाता है और छेना तैयार किया जाता है. इसी छेना से छोटे-छोटे गोल आकार के पीस बनाकर उन्हें मीठी चाशनी में पकाया जाता है.
रातभर ठंडा, सुबह तैयार होती है रबड़ी की परत जानिए कैसे
राहुल ने बताया कि रातभर ठंडा होने के बाद सुबह दूध को दोबारा उबालकर गाढ़ी रबड़ी जैसी परत तैयार की जाती है. इसके बाद तैयार रसमलाई को कटोरी में सजाकर परोसा जाता है. यही इसकी असली खूबसूरती है, जो खाने वालों को बार-बार इसकी ओर खींच लाती है.
रोजाना 30–35 लीटर दूध से बनती
यहां जर्सी गाय के दूध से रोजाना 30 से 35 लीटर दूध का उपयोग करके रसमलाई तैयार की जाती है. इससे करीब 100 कटोरी रसमलाई बनती है. हर कटोरी में 2 पीस होते हैं और इसे 40 रुपये प्रति कटोरी बेचा जाता है.
स्थानीय लोगों की पहली पसंद बन चुका रसमलाई
स्थानीय लोगों के बीच यह रसमलाई बेहद लोकप्रिय है. चाहे त्योहार हो, शादी-ब्याह का अवसर या फिर सामान्य दिन लोग इस स्वादिष्ट मिठाई का स्वाद चखने जरूर पहुंचते हैं.

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-special-rasmalai-is-made-from-jersey-cow-milk-which-has-made-ambikapur-hub-of-sweetness-local18-9695527.html

















