Home Food जिले में भी ले सकते हैं बिहार के खास हांडी चंपारण मटन...

जिले में भी ले सकते हैं बिहार के खास हांडी चंपारण मटन का स्वाद, जायका बेहतरीन, कीमत 1200 रुपये किलो

0
9


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

Bahraich: बिहार में एक खास तरह का मटन मिलता है जिसे हांडी मटन या चंपारण मटन भी कहते हैं जिसका स्वाद लाजवाब होता है. इस मटन का मजा बहराइच में भी लिया जा सकता है. इस दुकान पर 1200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से ऐसा…और पढ़ें

X

बिहार

बिहार का मशहूर चंपारण मटन हांडी!

बहराइच: मटन तो आपने बहुत बनाया और खाया होगा लेकिन आज हम जिस मटन की बात कर रहे हैं, ये मटन बिहार का खास है, इसको चंपारण कहते हैं. चंपारण मटन को खास तरीके से मिट्टी की हांडी में बनाकर तैयार किया जाता है. इसको बनाने के लिए सबसे पहले अदरक लहसुन के पेस्ट के साथ खड़े लहसुन को मिट्टी की हांडी में तेल डालकर तला जाता है और फिर मटन में मसाले लगाकर उसे हांडी में डालकर ऊपर से आटे की लेयर लगाकर धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दिया जाता है. 2 से 3 घंटे बाद मटन पककर तैयार हो जाता है. बहराइच में लखनऊ रोड मदन कोठी के पास एफआरएफ रेस्टोरेंट से ₹1200 प्रति केजी के हिसाब से खरीदकर आप इसका स्वाद ले सकते हैं.

लाजवाब स्वाद के कारण खूब डिमांड
मटन के शौकीनों के लिए बेहद खास है मटन की ये डिश जिसकी शुरुआत बिहार से हुई. मटन हांडी चंपारण जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप भी मटन की पुरानी डिश खाकर थक गए हैं. तो एक बार इस डिश का आनंद जरूर लें आपको खा कर आ जाएगा मजा. इसको खाने के लिए अब आपको बिहार जाने की जरूरत नहीं, आप यूपी के बहराइच जिले में भी इस डिश को खा सकते हैं.

यहां आना होगा
इसके लिए आपको बहराइच लखनऊ मार्ग पर बहराइच शहर से 12 किलोमीटर दूर फखरपुर से 3 किलोमीटर पहले मदन कोठी चौराहे के पास एफआरएफ रेस्टोरेंट आना होगा. यहां से ऑर्डर देकर आप इसे बनवा सकते हैं. ऑर्डर देने पर 1 किलो मटन तैयार कर देते हैं और कीमत 1200 रुपये प्रति किलो होती है जो बढ़ती-घटती रहती है. इस मटन का स्वाद लेने लोग बहराइच जिले समेत दूर दराज से भी आते हैं. यहां पर चंपारण समेत और भी कई चीजें मिलती हैं. आप पनीर के भी आइटम यहां ले सकते हैं और चिकन के भी.

homelifestyle

जिले में भी ले सकते हैं बिहार के खास हांडी चंपारण मटन का स्वाद, जायका बेहतरीन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-bihar-famous-champaran-handi-mutton-now-in-district-price-starts-from-rs-1200-local18-8976565.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here