Home Food जिसकी पहली डिश खाकर फराह खान ने थूका, वही बना मास्टरशेफ का...

जिसकी पहली डिश खाकर फराह खान ने थूका, वही बना मास्टरशेफ का चैंपियन, आखिर ऐसा क्या बनाकर खिलाया, जिसने जीता जजों का दिल?

0
4


Last Updated:

गौरव खन्ना ने मास्टरशेफ में खराब शुरुआत के बावजूद मेहनत से जीत हासिल की. जज फराह खान ने उनकी पहली डिश को बेकार कहा था, लेकिन फिनाले में गौरव ने सबको चौंका दिया.

जिसकी पहली डिश खाकर भड़क गए थे जज, वही बना मास्टरशेफ का चैंपियन

गौरव खन्ना बने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो के विनर.

हाइलाइट्स

  • गौरव खन्ना ने मास्टरशेफ का खिताब जीता.
  • फराह खान ने गौरव की पहली डिश को बेकार कहा था.
  • गौरव ने फिनाले में रणवीर बरार की सिग्नेचर डिश बनाई.

मास्टरशेफ जैसे बड़े मंच पर हर कंटेस्टेंट का एक अलग सफर होता है. लेकिन गौरव खन्ना की कहानी वाकई में सबसे अलग और प्रेरणादायक है. जहां कई लोग शुरुआत से ही तारीफें बटोरते रहे, वहीं गौरव की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी. उन्होंने जिस डिश से शो की शुरुआत की थी, उसे चखते ही जज फराह खान ने साफ कह दिया था कि “ये तो बिलकुल बेकार है!” इतना ही नहीं, उन्होंने डिश का स्वाद इतना खराब बताया कि चखते ही उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. गौरव के लिए ये एक बड़ा झटका था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज वह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो के विनर बन गए हैं.

गौरव ने उस वक्त खुद से एक वादा किया था कि वो इसी मंच पर जीतकर दिखाएंगे. उन्होंने दिन-रात मेहनत की, फ्लेवर कॉम्बिनेशन पर काम किया, प्रेजेंटेशन सीखा, और सबसे बढ़कर अपनी गलतियों से सीख ली. फिनाले में गौरव को एक बड़ी चुनौती मिली. शेफ रणवीर बरार की सिग्नेचर डिश “दक्षिण एक्सप्रेस” को बनाया. यह एक साउथ इंडियन थीम से जुड़ी डिश थी, जिसमें अलग-अलग एलिमेंट्स, टेक्सचर और स्मोक प्रेजेंटेशन शामिल था. इस डिश में ड्राय आइस थियेट्रिक्स का इस्तेमाल किया गया था. गौरव ने इस डिश को 150 मिनट में तैयार किया था. गौरव ने इस चुनौती को न सिर्फ पूरा किया, बल्कि इतनी खूबसूरती से प्रेसेंट किया कि जज रणवीर बरार तक दंग रह गए. उनके डिश का स्वाद, टेक्सचर और प्लेटिंग हर लिहाज़ से परफेक्ट था.




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-celebrity-masterchef-winner-gaurav-khanna-once-whose-dish-farah-khan-spat-out-now-he-wins-finale-with-this-delicious-recipe-9170029.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here