Home Food जुबान पर रखते ही शहद की तरह घुल जाएगी ये गुलाब जामुन,...

जुबान पर रखते ही शहद की तरह घुल जाएगी ये गुलाब जामुन, 30 साल पुराना है स्वाद, लोगों को बना रखा है दीवाना

0
10



छपरा. छपरा के ग्रामीण क्षेत्र में भी कुछ ऐसी दुकानें हैं, जो अपने विशेष आइटम को लेकर मशहूर है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिले के रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत इनई पुल स्थित पवन सिंह की मिठाई की दुकान के बारे में, जहां पर उनके पिता रामेश्वर सिंह काफी शुद्ध मिठाई बनाया करते थे. अब उनके पुत्र पवन सिंह और उनके अन्य भाई मिठाई बना रहे हैं. यहां प्रतिदिन कोयले की आग पर डेढ़ क्विंटल दूध से गुलाब जामुन तैयार किया जाती है. जिसमें काफी शुद्धता का भी ध्यान रखा जाता है.

यहां जो एक बार गुलाब जामुन खा लेता वह व्यक्ति यहां से बार-बार गुलाब जामुन खरीद कर ले जाता है. यह दुकान 30 साल पुरानी है. यहां छपरा ही नहीं उत्तर प्रदेश के लोग भी इस रास्ते से जाते वक्त अपनी गाड़ी में ब्रेक लगाते हैं और मिठाई खरीद कर जरूर लेकर जाते हैं. यहां के गुलाब जामुन साइज में भी काफी बड़ा होता है और स्वाद में भी काफी लाजवाब होता है.

गुलाब जामुन की खासियत
अनिल यादव ने Bharat.one को बताया कि यह दुकान 30 साल से भी अधिक पुरानी है और यह दुकान शुद्ध गुलाब जामुन को लेकर काफी मशहूर है. उन्होंने बताया कि छपरा जिला ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के लोग भी यहां से गुलाब जामुन खरीद कर ले जाते हैं. प्रतिदिन डेढ़ क्विंटल दूध को कोयले की आग पर खौला कर गुलाब जामुन तैयार की जाती है. यहां एक पीस ₹10 में बेचा जाता है, जबकि ₹300 किलो के हिसाब से गुलाब जामुन बेची जाती है. उन्होंने यह भी बताया कि किसी शुभ अवसर पर या किसी भी कार्यक्रम को लेकर ऑर्डर करके भी यहां से लोग बड़े पैमाने पर गुलाब जामुन बनवाते हैं.

FIRST PUBLISHED : December 24, 2024, 12:36 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-pawan-singh-shop-gulab-jamun-taste-delicious-recipe-is-unique-local18-8916067.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here