Last Updated:
जब मन कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का करता है, तो रसोई से उठती खुशबू पूरे घर का माहौल बदल देती है. दक्षिण भारत की मशहूर यह डिश हिमाचल में भी उतनी ही पसंद की जाती है. दिखने में यह बिल्कुल पिज्जा जैसी लगती है, क्योंकि इसके ऊपर रंग-बिरंगी सब्ज़ियों की सजावट की जाती है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान तरीका.

उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले आपको चाहिए डोसा या इडली का बैटर. अगर आपके पास तैयार बैटर नहीं है तो चावल और उड़द दाल को रातभर भिगोकर पीस लें और 8-10 घंटे के लिए खमीर उठने दें. अब स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं. यही बैटर उत्तपम की बुनियाद होता है.

इसके बाद आता है टॉपिंग तैयार करने का काम. प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें. चाहें तो इसमें गाजर और पत्ता गोभी भी डाल सकते हैं. इससे न सिर्फ रंगत निखरती है बल्कि पोषण भी बढ़ता है. अब गैस पर नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाकर बैटर डालें. ध्यान रखें कि उत्तपम डोसे की तरह पतला नहीं होता बल्कि थोड़ा मोटा फैलाया जाता है.

जब नीचे से सुनहरा रंग आने लगे, तब ऊपर से सब्ज़ियों की टॉपिंग सजाएँ और हल्का सा तेल किनारों पर डाल दें. टॉपिंग को बैटर से चिपकाने के लिए हल्का दबा दें. फिर इसे ढककर धीमी आंच पर पकाएँ, ताकि सब्जियाँ हल्की कुरकुरी और स्वादिष्ट हो जाएँ. चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा काला नमक या चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं.

कुछ ही मिनटों में गरमागरम उत्तपम तैयार हो जाता है. इसे नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ परोसें. स्वाद ऐसा होगा कि हर निवाला आपके दिल को छू जाएगा. खास बात यह है कि इसमें डाली गई सब्जियाँ इसे हेल्दी बनाती हैं और सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट है.

उत्तपम बनाने में न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ज्यादा समय. यही वजह है कि यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आती है. तो अगली बार जब घर में झटपट कुछ स्वादिष्ट बनाने का मन हो, तो उत्तपम ज़रूर ट्राई करें और अपने परिवार को दें सेहत और स्वाद का मज़ेदार तोहफ़ा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-uttapam-quick-breakfast-with-healthy-vegetables-best-for-children-tiffin-know-recipe-local18-ws-kl-9687532.html
















