Home Food टमाटर की चटनी बनाने की आसान विधि और फायदे जानें.

टमाटर की चटनी बनाने की आसान विधि और फायदे जानें.

0
1


दरभंगा : टमाटर की चटनी एक पारंपरिक और स्वादिष्ट विकल्प है, जो आपके खाने को एक नया स्वाद पहुंचाती है. यह चटनी टमाटर, लाल सूखी मिर्च, लहसुन, और मसालों से बनाई जाती है. आज हम आपको इसकी खास विधि के बारे में बताने वाले हैं. इस चटनी की सबसे खास बात यह है कि इसे आप रोटी, चावल के अलावा मोमोज में भी उपयोग कर सकते हैं. यह चटनी काफी स्वादिष्ट और टेस्टी लगती है. यह खाने में आपको गर्माहट का एहसास करा देगी.

जानें चटनी बनाने की सामग्री

1- 2 टमाटर, 4-5 लाल सूखी मिर्च, 2 लहसुन की कली, 1 चम्मच नमक, 1 कप पानी, 2 चम्मच चीनी, 1/2 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हींग, 2 चम्मच तेल की आवश्यकता पड़ती है.

जानें विधि

1. सबसे पहले, गैस चूल्हा पर एक कढाई चढ़ाकर उसमें एक गिलास पानी डालकर दो टमाटर, 4-5 लाल सूखी मिर्च, कुछ लहसुन की कली सबको उसे उबलते हुए पानी में डाल दें.

2. उसे अच्छे से पकने दें. जब टमाटर के ऊपर का छिलका हटने लग जाए, तो कढ़ाई को नीचे उतार लें.

3. फिर मिक्सी जार में उस टमाटर, लहसुन की कली, लाल सूखी मिर्च, थोड़ा सा नमक डालकर उसे अच्छे से मिक्सी जार में पीस लें.

4. फिर गैस चूल्हा पर एक कढाई चढ़ाकर उसमें थोड़ी सी तेल डालकर उसमें थोड़ी सी हींग डालें.

5. फिर उसमें पिसा हुआ टमाटर की चटनी डालकर फिर उसमें एक कप पानी, दो चम्मच चीनी, थोड़ी सी कश्मीरी मिर्च पाउडर डालकर एक अच्छी उबाल दें.

6. उसके बाद आपका टमाटर का चटनी बनकर तैयार है.

जानें टिप्स

1- आप इस चटनी को अपने पसंदीदा मसालों के साथ भी बना सकते हैं.

2- आप इस चटनी को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक रख सकते हैं.

3- आप इस चटनी को अपने बच्चों के टिफिन में भी पैक कर सकते हैं.

जानें टमाटर की चटनी के फायदे

1- टमाटर की चटनी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं.

2– टमाटर की चटनी में लहसुन होता है जो हमारे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करता है .

3- टमाटर की चटनी को आप अपने पसंदीदा सब्जियों के साथ भी बना सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-tamatar-mirchi-ki-chutney-recipe-benefits-darbhanga-news-tips-inside-local18-ws-l-10003251.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here