Banana Malpua Recipe: भारतीय थाली मीठे के बिना अधूरी मानी जाती है, लेकिन हर बार बाजार से मिठाई लाना न तो किफायती होता है और न ही हेल्दी. ऐसे में रसड़ा निवासी बुजुर्ग विद्यावती देवी केले से बने पारंपरिक और स्वादिष्ट हेल्दी मालपुए को सबसे बेहतर विकल्प बताती हैं. पके केले जल्दी खराब होते हैं, इसलिए उन्हें मालपुए में उपयोग किया जा सकता है. इसके लिए पके केले मैश कर दूध, सूजी, गेहूं का आटा, इलायची, सौंफ और मिल्कमेड के साथ गाढ़ा बैटर तैयार किया जाता है. चाहें तो चीनी की जगह गुड़ और थोड़ा केसर भी डाल सकते हैं. मिश्रण को 2 घंटे रखने के बाद देसी घी या तेल में छोटे-छोटे आकार में तलें. ये मुलायम, स्वादिष्ट और दादी-नानी के जमाने की याद दिलाने वाले मीठे मालपुए हर मौके के लिए परफेक्ट है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/videos/lifestyle/recipe-try-something-new-make-a-tasty-and-healthy-banana-malpua-at-home-note-the-recipe-local18-9890549.html


















