Last Updated:
Dahi Kaise Jamaye: सर्दी हो या गर्मी दही ऐसी चीज है जो हर मौसम में बड़े चाव से खाई जाती है. लेकिन इसे जमाना गर्मी में तो आसान होता है. लेकिन अगर आप सर्दी में भी बाजार जैती गाढ़ी दही जमाना चाहते हैं तो आइए बताते हैं आपको इसका सीक्रेट. (रिपोर्ट: नितेश)

आमतौर पर गर्मियों के दिनों में आसानी दूध से दही बनाया जा सकता है. लेकिन ठंड के दिन आते-आते दूध से दही बनाना मुश्किल हो जाता है. दरअसल, लैक्टोबैसिलस नामक जीवाणु होता है, जो दूध को दही बनाने में मदद करता है, जो ठंड के दिनों में आसानी से काम नहीं करता है.

ऐसे में हम आपको घर पर आसानी से बेहतर क्वालिटी का दही बनाने की ट्रिक बता रहे हैं. ऐसे में Bharat.one की टीम ने सांची दुग्ध संघ की जिला प्रबंधक माधुरी सोनेकर से बातचीत की. उन्होंने दही बनाने की आसान ट्रिक बताई, जानिए उन्होंने क्या बताया…

पहले हमें दही किस उद्देश्य के लिए बना रहे है. इसे तय करना है. ऐसे में दूध का चयन करना चाहिए. अगर स्लिम दही बनाना है, जो टोंड मिल्क से बनता है. ऐसे में इसके लिए गाय के दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, फूल क्रीम दही चाहते हैं, तो भैंस का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

गर्मियों में 6 से 8 घंटे में दही बनता है. वहीं, ठंड में दही बनाना मुश्किल होता है. इसके पीछे की वजह बाहरी तापमान का कम होना है. ऐसे में लैक्टोबैसिलस की क्रिया धीमी हो जाती है.

दूध से दही बनाने के लिए दूध को तब तक गर्म करें, जब तक वह गुनगुना न हो जाए. या फिर रूम ट्रेंप्रेचर के हालत तक गर्म सकते हैं. इसके बाद उनमें जामवन डालना चाहिए. या फिर आपके पास कोई कल्चर है, तो उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, हरी मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें लैक्टोबैसिलस जीवाणु होते हैं, जो दही जमाने मदद करता है.

अगर जामवन डाल दिया है, तो उसे सेट होने दें. इसमें करीब 8 से 10 घंटे का समय लगता है. इस अवधि में उसके साथ छेड़छाड़ न करें. या उसे हिलाएं नहीं. अगर उसे हिलाते हैं, तो दही पतला बन सकता है. आमतौर पर हम उससे छेड़छाड़ कर देते हैं और दही बिगड़ सकता है.

दही जिस बर्तन में जमा रहे हैं, उसे गर्म जगह पर रख सकते हैं . इसमें आप उसे गैस या चूल्हे के पास रखना चाहिए. या फिर आप उसे गुनगुने पानी के बर्तन में भी रख सकते हैं. या फिर आप हल्की धूप में रख सकते हैं. लैक्टोबैसिलस जीवाणु आसानी से बढ़ सके हमें ऐसे तापमान में दही को रखना चाहिए.

दही बनने के लिए सबसे अहम कारक लेक्टोबेसिलस जीवाणु होता है. गर्मियों में आसानी से एक्टिव होता है लेकिन ठंड में वह धीमा पड़ जाता है. ऐसे में इसे एक्टिव करने के लिए ऊपर बताई गई ट्रिक्स और टिप्स पर फोकस कर सकते हैं. इससे दही की क्वालिटी अच्छी होती है और स्वाद भी बढ़िया होता है. दही अच्छे से खट्टा होता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/tips-and-tricks-to-make-curd-at-home-during-winter-or-thandi-mein-dahi-kaise-jamaye-local18-9889154.html















