Home Food ठंड में सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल, ट्राई करें पपीता बड़ी...

ठंड में सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल, ट्राई करें पपीता बड़ी की मसालेदार रेसिपी – Chhattisgarh News

0
1


Last Updated:

Bilaspur News: अब इसमें कटा हुआ टमाटर डालकर भूनते हैं. इसके बाद नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और अन्य मसाले डाले जाते हैं. मिश्रण को करीब 10 मिनट तक यानी उबाल आने तक पकाया जाता है, जिससे पपीता बड़ी मसालों का स्वाद सोख लेती है.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ का खानपान अपने स्वाद, परंपरा और सरलता के लिए जाना जाता है. यहां की कई पारंपरिक व्यंजन आज भी घरों में उसी तरीके से बनाए जाते हैं, जैसे वर्षों पहले बनाए जाते थे. ऐसी ही एक खास डिश है पपीता बड़ी की सब्जी, जिसे खासतौर पर बिलासपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बड़ी चाव से बनाया जाता है. इसका अनोखा स्वाद और पोषण इसे खास बनाता है.

पारंपरिक स्वाद का राज: कैसे बनती है पपीता बड़ी?
बिलासपुर जिले की गृहिणी भाग्यवती ने इस खास व्यंजन की रेसिपी साझा की. उन्होंने Bharat.one को बताया कि सबसे पहले पपीता बड़ी को तेल में सुनहरा होने तक तला जाता है और फिर अलग निकालकर रख लिया जाता है.

मसालेदार तड़का देता है असली स्वाद
उन्होंने कहा कि उसी कड़ाही में तेल गर्म कर उसमें जीरा, बारीक कटा लहसुन, प्याज और हरी मिर्च डाली जाती है. इसे तब तक भुना जाता है, जब तक प्याज सुनहरा न हो जाए. इसके बाद तली हुई पपीता बड़ी को डालकर धीमी आंच पर पकाया जाता है.

मसाले और टमाटर बनाते परफेक्ट ग्रेवी
उन्होंने आगे कहा कि अब इसमें कटा हुआ टमाटर डालकर भूनते हैं, फिर नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और अन्य मसाले डाले जाते हैं. मिश्रण को करीब 10 मिनट तक उबाल आने तक पकाया जाता है, जिससे बड़ी मसालों का स्वाद सोख लेती है.

रोटी और चावल दोनों के साथ परफेक्ट
भाग्यवती ने कहा कि तैयार पपीता बड़ी की सब्जी को रोटी, चावल या फरा जैसे पारंपरिक व्यंजनों के साथ सर्व किया जा सकता है. यह सब्जी न केवल स्वाद में बेहतरीन है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में आज भी पारंपरिक तरीके से कइयों डिश बनाई जाती हैं, जिनकी रेसिपी को अन्य राज्यों में भी फॉलो किया जाता है. छत्तीसगढ़िया भोजन की यही खासियत इसे अन्य राज्यों से अलग बनाती है.

authorimg

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ठंड में सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल, ट्राई करें पपीता बड़ी की मसालेदार रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-papaya-badi-dish-recipe-of-papita-badi-ki-sabji-local18-9904797.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here