Home Food डबल समोसा चाट… गुमला में यहां महज ₹10 में उपलब्ध, रोजाना 500...

डबल समोसा चाट… गुमला में यहां महज ₹10 में उपलब्ध, रोजाना 500 प्लेट खपत, उंलगी चाटकर खाते हैं लोग

0
0


Last Updated:

गुमला के चैनपुर बस स्टैंड पर रवि के ठेले की ‘डबल समोसा चाट’ लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. महंगाई के दौर में भी महज ₹10 में शुद्ध सखुआ के पत्तों पर परोसी जाने वाली यह चाट इतनी प्रसिद्ध है कि रोजाना 500 प्लेटों की बिक्री होती है. शुद्धता और खास मसालों का स्वाद लोगों को खींच लाता है.

ख़बरें फटाफट

गुमला: जिला के चैनपुर प्रखंड के बस स्टैंड में रवि के ठेले पर मिलने वाली चाट का स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यहां आपको स्वाद से भरपूर डबल समोसा का चाट मात्र 10 रुपए में खाने के लिए मिलेगी. शुद्ध सखुआ के पत्ते में मिलने वाली यह चाट स्वाद व रेट के कारण पूरे जिले में फेमस है. दुकान लगने के साथ ही यहां चाट खाने वाले लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है.

संचालक रवि कुमार बोल ने लोकल18 को बताया कि हमारे यहां समोसा चाट और जगह से अलग तरीके से बनाया जाता है. इस कारण ग्राहकों को काफी पसंद आता है. वहीं यहां दुकान शुरू करने की कहानी भी काफी रोचक है. हमलोग मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. सन 1965 ई में पश्चिम बंगाल के हावड़ा से हमारे दादाजी काम की तलाश में गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड में आ गए थे. यहां के स्थानीय लोगों की मदद से मेरे दादाजी यहां जमीन लिए तब परिवार को लेकर आए और यहां होटल चलाने लगे. उसके बाद से हमलोगों का यह व्यवसाय चल रहा है. दादाजी के बाद पिताजी और उसके साथ रहते-रहते मैं भी सीख गया और लगभग 10 साल से मैं चैनपुर बस स्टैंड में अपना अलग होटल चला रहा हूं.

डबल समोसा चाट की धूम
वहीं, हमारे यहां समोसा, जलेबी, बर्रा , धूसका आदि बनाया जाता है. यहां मिलने वाली सभी चीजों को लोग पसंद करते है. लेकिन सबसे ज्यादा डीमांड समोसा चाट की है. क्योंकि हमारे यहां इतनी महंगाई के बावजूद मात्र ₹10 में डबल समोसा का चाट बनाकर परोसा जाता है. वहीं चाट बनाने के लिए समोसा, मटर का छोला इसके साथ ऊपर से विशेष रूप से तैयार मीठी चटनी, खट्टी चटनी, पापड़ी, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, प्याज इत्यादि मिलाकर परोसा जाता है. चाट में रोस्ट किया हुआ जीरा, धनिया, लालमिर्च, जीरा, काला नमक, नमक इत्यादि मिलाकर बनाते हैं.

10 रुपए में मिलता है डबल समोसा चाट
हमारे यहां शुद्धता का पूरा ख्याल रखा जाता है. हमारे यहां शुद्ध सखुआ के पत्ते से बने दोना पर सभी चीजें परोसी जाती है. जिससे स्वाद और भी बढ़ जाता है. इससे सस्ता व स्वादिष्ट चाट आपको हमारे यहां के अलावा कहीं नहीं मिलेगा. वहीं, रोजाना 500 प्लेट से अधिक की बिक्री होती है. हमारी दुकान रोजाना सुबह 6:00 से लेकर शाम के 6:00 तक खुली रहती है.

About the Author

authorimg

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

homelifestyle

डबल समोसा चाट… गुमला में यहां महज ₹10 में उपलब्ध, उंलगी चाटकर खाते हैं लोग


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-double-samosa-chaat-creates-buzz-at-gumla-rate-only-rs-10-500-plates-consumed-daily-local18-ws-kl-10016144.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here