Home Food डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण उपाय है करेले का जूस, सीखें तैयार...

डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण उपाय है करेले का जूस, सीखें तैयार करने का आसान तरीका

0
2


Last Updated:

करेला कई मायनों में सेहत के लिए फायदेमंद है. विशेष तौर पर डायबिटीज मरीजों के लिए यह रामबाण उपाय है. इसके जूस के सेवन से चीनी की बीमारी में बहुत लाभ है.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. इसका मुख्य कारण खान-पान में नियंत्रण नहीं रखना भी है. ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए वैसे तो कई तरह के उपचार हैं, आयुर्वेदिक से लेकर के होम्योपैथिक और एलोपैथिक में, लेकिन यदि आप घरेलू उपचार की बात करते हैं तो करेले का उपयोग डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे बेहतर माना जाता है.

करेले का जूस बनाने की विधि 
सबसे पहले तो आप करेले को अच्छे तरीके से धोकर उसे पतले आकार में गोल गोल काट लें. फिर उसे एक बर्तन में रखें. उसके बाद गैस चूल्हा पर एक कड़ाही चढ़ाएं. फिर उसमें एक गिलास पानी डालें. पानी गुनगुना होने पर उस में कटे हुए करेले को डालें. जब पानी अच्छे से खोल जाए तब उसे एक ग्लास में छनी के सहारे उसे छान लें. फिर उसे ठंडा करके पिएं. ध्यान रखें कि इस सुबह के समय खाली पेट लेने से और भी ज्यादा फायदा करेगा. वैसे भी डायबिटीज के मरीजों को करेले की सब्जी या फिर भुजिया बनाकर रोजाना खाने की सलाह मेडिकल एक्सपर्ट भी देते हैं. यदि आपके भी डॉक्टर इसे खाने की सलाह दे रहे हैं तो आप इसे जूस के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं. यह शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है.

करेले के जूस के फायदे
करेले का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. यह शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसके अलावा, करेले में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. करेले का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए एक रामबाण उपाय है. इसका नियमित सेवन करने से शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है. लेकिन, ध्यान रखें कि किसी भी नए उपचार को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें.

homelifestyle

डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण उपाय है करेले का जूस, सीखें तैयार करने का तरीका


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-bitter-gourd-juice-a-panacea-for-diabetes-patients-local18-ws-l-9933142.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here