Home Food तंदूरी मोमोज देते हैं सारे स्नैक्स को टक्कर, क्रिस्पी…क्रीमी और मसालेदार होता...

तंदूरी मोमोज देते हैं सारे स्नैक्स को टक्कर, क्रिस्पी…क्रीमी और मसालेदार होता है जायका, कीमत भी कम

0
4


Tandoori Momos: मोमोज तो आपने बहुत बार खाएं होंगे. पर तंदूरी मोमोज की बात अलग है. इन्हें खास तरीके से तैयार किया जाता है. क्रिस्पी भी होते हैं और साथ में क्रीमी भी. मुंह में जाते ही मक्खन की तरह सारा स्वाद घुल जाता है. आइए जानते हैं खास तंदूरी मोमोज को कैसे तैयार किया जाता है और उनकी कीमत.

कैसे तैयार होते हैं तंदूरी मोमोज?
आमतौर पर नॉर्मल मोमोज को मैदे की परत में वेजीटेरियन आइटम भरकर स्टीम कर तैयार किया जाता है. लेकिन तंदूरी मोमोज को अलग तरीके से तैयार किया जाता है. इसमें मैदे की हल्की परत में 5 से 6 तरीके की सब्जियों को भरकर हाफ स्टीम करने के बाद लोहे की सीख में लगा कर कोयले की धीमी आंच पर सिकाई की जाती है. फिर एक बर्तन में डाल कर क्रीम, मेयोनिज ,मसाले डालकर तैयार किया जाता है.

क्या होती है कीमत?
नॉर्मल मोमोज की बात की जाए तो आपको 30 रुपये से 50 रुपये तक एक एक प्लेट बड़े आराम से मिल जाते हैं. वहीं, अगर बात की जाए तंदूरी मोमोज की तो आपको हाफ प्लेट के लिए ₹70 खर्च करने पड़ेंगे. जहां आपको ₹70 में मोमोज के मीडियम साइज के 6 पीस बेहतरीन लाजवाब बनकर दिया जाता है.

इसे भी पढ़ें – साल में सिर्फ 1 महीने मिलती है यह खास मिठाई, शुद्ध घी से होती है तैयार, स्वाद में लाजवाब

तंदूरी और नॉर्मल मोमोज में अंतर
तंदूरी मोमोज बनाने में काफी मेहनत और कई आइटम एक्स्ट्रा लगते हैं. जबकि नॉर्मल मोमोज में ऐसा कुछ नहीं होता है बस मैदे की परत में वेजीटेरियन सब्जियां भरी और स्टीम किया तैयार हो गया. तंदूरी मोमोज में एक जैसी प्रक्रिया तो होती है. लेकिन इसको रोस्ट किया जाता है. रोस्ट करने के बाद इसको एक बर्तन में डालकर क्रीम, मेयोनिज, मसाले डालकर फिर से गर्म किया जाता है.  तब जाकर तंदूरी मोमोज तैयार होते हैं. अगर आप भी लेना चाहते हैं, तंदूरी मोमोज का स्वाद तो आपको बहराइच शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास महाराज इंटर कॉलेज के बाहर आना पड़ेगा. यहां आपको तंदूरी मोमोज का बेस्ट ऑप्शन मिलेगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-why-tandoori-momos-special-know-how-to-prepare-it-local18-8816887.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here