Home Food ततैया के अंडे, कीड़ों की लाश… क्‍या सच में अंजीर होता है...

ततैया के अंडे, कीड़ों की लाश… क्‍या सच में अंजीर होता है ‘मांसाहारी फल’? एक्‍ट्रेस के वीड‍ियो से मचा हंगामा

0
8


Are Figs Non Vegetarian Fruit: अंजीर एक ऐसा फल है, ज‍िसके खूब फायदे अपने सुने होंगे. पेट से लेकर आपकी हड्ड‍ियों तक, अंजीर का सेवन हमेशा से ही फायदेमंद फलों में ग‍िना जाता है. भारत में तो ड्राइड यानी सूखे हुए अंजीरों का सेवन खूब क‍िया जाता है. लेकिन आखिर एक फल होने के बाद भी आखिर क्‍यों जैन धर्म का पालन करने वाले लोग अंजीर क्‍यों नहीं खाते? अंजीर को लेकर अक्‍सर ये कहा जाता है कि ये एक ‘मांसाहारी फल’ है. लेकिन इन सारी बातों के पीछे आखिर क्‍या सच है? हाल ही में एक्‍ट‍िंग से यूट्यूब की दुनिया में गईं एक्‍ट्रेस शहनाज ने एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर शेयर क‍िया, जि‍सके बाद फिर से ये चर्चा शुरू हो गई कि क्‍या ‘अंजीर एक नोन-वेज फल है?’ क्या अंजीर (Figs) वास्तव में शाकाहारी हैं या मांसाहारी? चलि‍ए आपको इसका पूरा सच बताते हैं.

क्‍या अंजीर में होती है ततैया की लाश?

अंजीर के बारे में यह माना जाता है कि यह एक तरह से “मांसाहारी” फल हो सकता है, जिससे जैन धर्म के अनुयायी और वेगन (Vegan) लोग इसे अपने आहार में शामिल करने से बचते हैं. दरअसल इसके पीछे की वजह है एक प्रक्र‍िया, जो इस फल के बनने के दौरान होती है. अंजीर की शुरुआत एक उल्टे बंद फूल के रूप में होती है. इस आकृति के कारण सामान्य परागणकर्ता जैसे हवा या मधुमक्खी, अंजीर का पराग (pollen) फैलाने में असमर्थ होते हैं. ऐसे में परागण करने वाले ततैया अंजीर के फूल को फल में बदलने में सहायता करते हैं. मादा ततैया फूल के छोटे से छेद में प्रवेश करती है ताकि वह उसमें अंडे दे सके. इस प्रक्रिया के दौरान उसके एंटीना और पंख टूट जाते हैं और वह बाहर नहीं निकल पाती, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो जाती है और वह उसी फूल के अंदर रहती है.

अंजीर में एक एंजाइम, जिसे फिसिन कहते हैं, पाया जाता है, ज‍िससे ततैया का शरीर इसी में पच जाता है. ये एंजाइन ततैया के शरीर को प्रोटीन में तोड़ देता है. ततैया के अंडे फूटते हैं, लार्वा निकलते हैं, जो मेटिंग के बाद अंजीर से बाहर निकल जाते हैं. इस प्रकार, हर अंजीर के फल में एक ततैया के मरने की संभावना रहती है, ताकि वह फल बन सके. लेकिन चूंकि ततैया का शरीर पच चुका होता है, इसलिए जब आप अंजीर खाते हैं तो आप ततैया का शरीर नहीं खा रहे होते हैं.

फिल्‍म ‘इश्‍क-व‍िश्‍क’ में शाह‍िद कपूर के साथ नजर आईं शहनाज इन द‍िनों ट्रैवल व्‍लॉग‍िंग करती हैं. उन्होंने ही ये वीड‍ियो शेयर क‍िया है.




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-unbelievable-figs-are-non-vegetarian-fruit-know-why-jains-and-vegans-avoid-eating-anjeer-because-of-the-dead-wasp-process-8824031.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here