Home Food तिल-चावल-गुड़ से बना विंध्य का देसी पकवान, इसके आगे सारी मिठाई फेल,...

तिल-चावल-गुड़ से बना विंध्य का देसी पकवान, इसके आगे सारी मिठाई फेल, आसान रेसिपी – Madhya Pradesh News

0
0


Last Updated:

Sidhi News: सर्दियों के दौरान चावल के आटे और गुड़ से बना अनरसा स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. इसमें उपयोग होने वाला गुड़ शरीर को गर्म रखने में मदद करता है जबकि चावल और तिल शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं.

सीधी. मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ऐसे मौसम में लोगों को तले-भुने और खट्टे-मीठे पकवान खाने का मन करता है. इसी वजह से विंध्य का पारंपरिक स्ट्रीट फूड इन दिनों खासा पसंद किया जा रहा है. इन्हीं व्यंजनों में अनरसा लोगों की पहली पसंद बनकर उभरा है. विंध्य में गुड़ और चावल से बनने वाला अनरसा एक पारंपरिक मिठाई है, जिसे कई जगह इदरसा या गुड़ पीठा भी कहा जाता है. इसे खासतौर पर सर्दियों के मौसम और तीज-त्योहारों पर बनाया जाता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम अनरसा तिल की खुशबू और गुड़ की मिठास के कारण हर उम्र के लोगों को पसंद आता है.

सर्दियों के दौरान गुड़ और चावल के आटे से बना अनरसा स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. इसमें इस्तेमाल होने वाला गुड़ शरीर को गर्म रखने में मदद करता है जबकि चावल और तिल ऊर्जा प्रदान करते हैं.

सेहत भी दुरुस्त रखता अनरसा
सीधी के आयुर्वेद स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ आरपी परौहा के अनुसार, सर्दियों में चावल और गुड़ से बना अनरसा खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है और ठंड से बचाव होता है. यह सर्दी-खांसी, गले की खराश और कफ में राहत देता है. गुड़ में मौजूद आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट इम्युनिटी बढ़ाते हैं, खून की कमी दूर करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं.

अनरसा की रेसिपी
स्थानीय निवासी प्रियंका सिंह ने Bharat.one से कहा कि अनरसा बनाने के लिए सबसे पहले नए चावल को साफ कर 24 घंटे तक भिगोया जाता है. इसके बाद चावल को हल्का सुखाकर बारीक पीसा जाता है. वहीं गुड़ की गाढ़ी चाशनी तैयार कर चावल के आटे में मिलाया जाता है. छोटे-छोटे गोले बनाकर उन्हें तिल या खसखस में लपेटा जाता है और धीमी आंच पर घी में तला जाता है.

भगवान गणेश को लगाते भोग
तैयार अनरसा बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है. इसे तीज-त्योहार और गणेशोत्सव के भोग में चढ़ाया जाता है. इसे डिनर के बाद डेजर्ट के रूप में भी परोसा जाता है. गर्मागर्म अनरसा का स्वाद खास होता है, वहीं ठंडा होने पर भी यह उतना ही लाजवाब रहता है.

About the Author

authorimg

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homelifestyle

तिल-चावल-गुड़ से बना विंध्य का देसी पकवान…इसके आगे सारी मिठाई फेल, रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-anarsa-recipe-its-made-by-rice-jaggery-sesame-local18-10109004.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here