Last Updated:
दही आलू एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है, जो व्रत में सेंधा नमक के साथ या रोज़ाना साधारण नमक से बनाई जा सकती है. नवरात्रि में भी बिना प्याज लहसुन के उपयुक्त है.

Food, यह रही एक स्वादिष्ट और आसान दही आलू रेसिपी, जिसे आप व्रत में भी बना सकते हैं और रोज़ाना खाने में भी शामिल कर सकते हैं. बस व्रत वाले लोग इसे बनाने के लिए सेंधा नमक का उपयोग करें बाकि रोज के खाने के लिए आप इसमें साधारण नमक ही डाल सकते हैं. ये रेसिपी बिना प्याज और लहसुन के भी बनाई जा सकती है, खासकर नवरात्रि जैसे उपवास के दिनों में. तो आइए देर किस बात की बनाते हैं दही और आलू की ये खास रेसिपी.
दही आलू बनाने की सामग्री
- उबले हुए आलू – 4 मध्यम आकार के (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- दही – 1 कप (फेंट कर)
- घी या तेल – 1 टेबल स्पून
- जीरा – 1 टी स्पून
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
- अदरक – 1 टी स्पून (कद्दूकस की हुई)
- धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – ½ टी स्पून
- हल्दी – ½ टी स्पून
- सेंधा नमक – स्वादानुसार (व्रत के लिए)
- पानी – ½ कप (अगर ग्रेवी चाहिए)
- हरा धनिया – सजावट के लिए
बनाने की विधि
- तड़का लगाएं
कढ़ाई में घी गर्म करें. उसमें जीरा डालें, फिर अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें. - मसाले डालें
अब हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें. धीमी आंच पर मसाले भूनें. - दही मिलाएं
फेंटा हुआ दही धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं. - आलू डालें
अब उबले हुए आलू डालें और मसाले में अच्छी तरह मिलाएं. - पकाएं
थोड़ा पानी डालें (अगर ग्रेवी चाहिए) और ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं. - गार्निश करें
ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा गरम परोसें.
सर्व करने के सुझाव
- व्रत में इसे सिंघाड़े या कुट्टू के पराठे के साथ परोसें.
- सामान्य दिनों में रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ भी बहुत स्वादिष्ट लगता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-make-curd-potatoes-during-navratri-fasting-this-recipe-is-a-great-source-of-energy-along-with-taste-ws-l-9654214.html






