Last Updated:
Jamshedpur Blooming Onion Recipe: जमशेदपुर के सुजीत कुमार राय ने ब्लूमिंग अनियन डिश से ₹5 की प्याज को ₹60 में बेचकर शहर में चर्चा बटोरी है. उनका बोबा चीयर्स स्टॉल जुबली पार्क के पास लोकप्रिय है.
जमशेदपुर: कहते हैं कि अगर आपके पास दिमाग और थोड़ी-सी क्रिएटिविटी हो, तो आप हवा से भी पैसे कमा सकते हैं. कुछ ऐसा ही जमशेदपुर के सुजीत कुमार राय ने कर दिखाया है, उन्होंने एक आम प्याज को ऐसा रूप दिया कि लोग ₹5 की प्याज के लिए ₹60 तक देने को तैयार हैं! यह जादू उनके अनोखे अमेरिकन डिश ‘ब्लूमिंग अनियन’ का है. जो आजकल शहर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है.
दिल्ली से मंगवाई है अनोखी मशीन
सुजीत कुमार राय ने बताया कि यह एक अमेरिकन स्टाइल स्नैक है, जिसे उन्होंने इंटरनेट पर देखकर सीखा. इसके लिए उन्होंने दिल्ली से खास मशीन मंगवाई. जो प्याज को फूल जैसी आकृति में काट देती है. इसके बाद शुरू होता है. इसका असली स्वाद बनाने का सफर. पहले बड़ी साइज की प्याज को धोकर मशीन में डाला जाता है, जिससे वह एक ‘ब्लूमिंग फ्लावर’ का रूप ले लेती है. फिर उसमें बैटर, ब्रेड क्रम्स और खास मसालों की परत चढ़ाई जाती है. इसके बाद उसे गरम तेल में डीप फ्राई किया जाता है, जब तक वह सुनहरी और कुरकुरी न हो जाए.
तलने के बाद उस पर पेरी-पेरी मसाला, मेयोनेज़ और खास सॉस डाली जाती है, जो उसके स्वाद को एक नया ट्विस्ट देती है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से हल्का मीठा यह डिश लोगों को दीवाना बना रही है. देखने में यह बिल्कुल किसी फूल जैसी लगती है. साथ ही रंग, आकार और खुशबू से भरपूर होती है.
जुबली पार्क के पास लगता है स्टाल
सुजीत का यह छोटा-सा स्टॉल ‘बोबा चीयर्स’ नाम से जुबली पार्क के पास हर शाम 4 बजे से लगता है. शाम होते ही यहां लोगों की लंबी कतारें लग जाती हैं. बच्चे हों या बड़े, सब इस नए स्वाद को चखने के लिए उत्साहित नजर आते हैं.
सुजीत का कहना है कि उन्होंने सिर्फ एक क्रिएटिव आइडिया और हिम्मत से यह शुरुआत की थी, और आज लोग उन्हें “ब्लूमिंग अनियन वाले सुजीत” के नाम से पहचानने लगे हैं. अगर आप भी साकची या जुबली पार्क की ओर जा रहे हैं, तो एक बार इस अनोखी डिश का स्वाद जरूर लें. यकीन मानिए ₹60 में आपको ऐसा अनुभव कहीं और नहीं मिलेगा. जहां एक प्याज भी लग्जरी बन जाए.

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-food-jamshedpur-sujit-kumar-rai-blooming-onion-dish-creates-buzz-local18-ws-kl-9809458.html

















