Last Updated:
दिल्ली में 22-23 मार्च को Horn OK Please फूड फेस्टिवल आयोजित हो रहा है, जिसमें 5000 से ज्यादा व्यंजन और लाइव म्यूज़िक का आनंद मिलेगा. एंट्री फीस 499 रुपये से शुरू है.
Delhi Food Festival
हाइलाइट्स
- दिल्ली में 22-23 मार्च को Horn OK Please फूड फेस्टिवल होगा.
- 5000 से ज्यादा व्यंजन और लाइव म्यूज़िक का आनंद मिलेगा.
- एंट्री फीस 499 रुपये से शुरू, नेहरू मेट्रो स्टेशन पास.
Delhi Food Festival: खाना और घूमना पसंद करते हैं? तो दिल्ली में लगने वाला ये फूड फेस्टिवल आपके लिए है! यहां आपको एक ही जगह पर पूरे भारत के साथ-साथ विदेशी खाने का भी मज़ा मिलेगा. दिल्ली के सबसे बड़े फूड फेस्टिवल में से एक, Horn OK Please में स्वादिष्ट खाने के साथ-साथ लाइव म्यूजिक और मनोरंजन का भी आनंद लें. जानिए ये फूड फेस्टिवल कब से कब तक चलेगा और इसकी एंट्री के लिए कितने पैसे लगेंगे.
होर्न ओके फूड फेस्टिवल
दिल्ली में एक बढ़िया फूड फेस्टिवल होने जा रहा है, जो 22 और 23 मार्च को होगा. सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस फेस्टिवल में आपको तरह-तरह के खाने का मज़ा मिलेगा.
क्या है खास
ये फूड फेस्टिवल दो दिनों तक चलेगा और आपके लिए बहुत खास होने वाला है. यहां आपको दुनिया भर के 5000 से भी ज़्यादा लज़ीज़ पकवान खाने को मिलेंगे. आप यहाँ के मशहूर खाने के साथ-साथ विदेशी खाने का भी मज़ा ले पाएंगे. इसके अलावा, आप यहाँ मशहूर कलाकारों की लाइव परफॉर्मेंस भी देख सकते हैं. मजेदार राइड्स, गेम्स, नेल बार और फेस ग्लिटर के साथ यहाँ बना कार्निवल ज़ोन, आपके और आपके परिवार के लिए खास होगा. बच्चों के लिए भी यहाँ बहुत कुछ खास है जिसे वो देख और एन्जॉय कर सकते हैं.
क्या है एंट्री फीस
होर्न ओके फूड फेस्टिवल में जाने के लिए आपको 499 रुपये या उससे ज़्यादा देने होंगे. टिकट बुक करने के लिए आप उनकी वेबसाइट पर जा सकते हैं.
कैसे पहुंचे यहां
यहां आने के लिए आपको सबसे नजदीक जवाहरलाल नेहरू मेट्रो स्टेशन मिलेगा. फेस्टिवल में एंट्री गेट नंबर 14 से होगी.
March 18, 2025, 15:19 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-delhis-biggest-food-festival-horn-ok-please-2025-local-18-local18-ws-d-9108553.html






