Home Food दिल्ली में मचेगा धमाल, 12 दिसंबर से सजेगा सबसे बड़ा स्ट्रीट फूड...

दिल्ली में मचेगा धमाल, 12 दिसंबर से सजेगा सबसे बड़ा स्ट्रीट फूड फेस्टिवल, स्वाद के साथ संगीत का साज

0
0


Last Updated:

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 12-14 दिसंबर को NASVI का 15वां नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल होगा. इसमें 27 राज्यों के फ्लेवर, 500 फूड वेंडर्स, कैलाश खेर और योहानी की परफॉर्मेंस शामिल हैं. कुल मिलाकर स्वाद के दीवानों के लिए यह मौका बहुत ही खास होने वाला है.

NSFF

दिल्ली एक बार फिर स्वाद, रंग और मनोरंजन के सबसे बड़े जश्न के लिए तैयार है. 12 दिसंबर से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इंडिया का सबसे बड़ा स्ट्रीट फूड फेस्टिवल शुरू हो रहा है. तीन दिनों तक चलने वाला यह फूड कार्निवल देशभर के 27 राज्यों के फ्लेवर एक ही जगह पर लेकर आएगा.

Food Festival delhi

इस 15वें नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में इस बार धमाल पहले से भी ज्यादा होगा क्योंकि देशभर से 500 से ज्यादा फूड वेंडर्स अपने बेहतरीन व्यंजन लेकर यहां पहुंच रहे हैं. यह साल NASVI (National Association of Street Vendors of India) के लिए खास भी है क्योंकि संस्था अपने 25 साल पूरे कर रही है.

Food Festival delhi

फेस्टिवल में सिर्फ खाना ही नहीं, मनोरंजन का भी फुल डोज़ है.
कैलाश खेर, MC Square, Khullar Ji और कई नामचीन कलाकार लाइव परफॉर्म करेंगे. साथ ही श्रीलंका की पॉप स्टार योहानी अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगी.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

Food Festival delhi

फेस्टिवल में Dil Toh Bachcha Hai नाम से एक पूरा सेक्शन बनाया गया है जिसमें रस्सी कूद, म्यूज़िकल चेयर, पेंटिंग कॉम्पिटिशन, बॉल गेम्स जैसी कई गतिविधियां होंगी.
यहां बच्चों के फेवरेट कैंडी, चुस्की, स्वीट कॉर्न और चाइनीज़ भेल जैसे कई स्नैक्स भी उपलब्ध होंगे.

Food Festival delhi

फेस्टिवल में भारतीय स्वाद के साथ-साथ इंटरनेशनल फ्लेवर भी शामिल हैं.
नेपाल, तिब्बत, अफगानिस्तान, श्रीलंका और फिलीपींस के पारंपरिक व्यंजन इस बार मेन आकर्षण होंगेजो इस फूड फेस्टिवल को ग्लोबल टच देते हैं.

Food Festival delhi

नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल 12 से 14 दिसंबर तक दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा. फेस्टिवल में प्रवेश केवल Gate No. 14 से ही होगा, तो अगर आप भी स्ट्रीट फूड के दीवाने हैं तो नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में जाना ना भूलें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दिल्ली में मचेगा धमाल, 12 दिसंबर से सबसे बड़ा स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आयोजन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-indias-biggest-street-food-festival-returns-to-delhi-on-december-12-bringing-500-dishes-from-27-states-under-one-roof-local18-ws-l-9950767.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here