Home Food दीपिका कक्कड़ की मोहब्बत का शर्बत और चिकन पॉकेट्स रेसिपी

दीपिका कक्कड़ की मोहब्बत का शर्बत और चिकन पॉकेट्स रेसिपी

0
6


Last Updated:

दीपिका कक्कड़ कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ इंडिया’ से अपने कंधे की चोट के कारण बाहर हो गई हैं. दीपिका ने अपने लेटेस्‍ट व्‍लॉग में बताया कि उन्‍होंने पहली बार मोहब्‍बत का शर्बत बनाया है. इसके अलावा एक्‍ट्रेस…और पढ़ें

Master Chef से OUT हुईं दीप‍िका, इफ्तारी के ल‍िए बनाया 'मोहब्‍बत का शर्बत'

दीपिका कक्‍कड़ ने बनाई इफ्तारी

हाइलाइट्स

  • दीपिका कक्कड़ मास्टर शेफ से कंधे की चोट के कारण बाहर हुईं.
  • दीपिका ने व्लॉग में मोहब्बत का शर्बत और चिकन पॉकेट्स की रेसिपी साझा की.
  • दीपिका के चिकन पॉकेट्स पार्टी स्नैक्स के लिए बेहतरीन हैं.

Dipika Kakar Ibrahim Mohabbat ka Sherbet & chicken pockets Recipe: टीवी की सुपरह‍िट एक्‍ट्रेस दीप‍िका कक्‍कड़ इब्राह‍िम पिछले कई सालों तक टीवी से दूर रहने के बाद हाल ही में कुकिंग र‍िएल‍िटी शो ‘सेलीब्र‍िटी मास्‍टर शेफ इंड‍िया’ में नजर आ रही थीं. लेकिन सोमवार को एपिसोड में दीपिका कक्‍कड़ ने इस शो को अलविदा कह द‍िया है. उनका कहना है कि वो कंधे की चोट की वजह से अब इस शो में आगे नहीं बढ़ पाएंगी. शो से बाहर हुई दीपिका अपने पर्सनल ब्‍लॉग में कई तरह की टेस्‍टी और स्‍टाइल‍िश ड‍िश बनाते हुए नजर आ रही हैं. अपने लेटेस्‍ट व्‍लॉग में दीपिका ने मोहब्‍बत का शर्बत और चिक‍िन पॉकेट्स की रेस‍िपी शेयर की है. आइए आपको भी बताते हैं इसके बारे में.

दीपिका ने अपने लेटेस्‍ट व्‍लॉग में बताया कि उन्‍होंने पहली बार मोहब्‍बत का शर्बत बनाया है. वहीं दूसरी तरफ इन द‍िनों उनके घर में उनकी लेटेस्‍ट रेस‍िपी च‍िक‍िन पॉकेट्स भी उनके घरवालों को खूब पसंद आ रही है. चल‍िए आपको भी बताते हैं दीपिका कक्‍कड़ के ‘मोहब्‍बत के शर्बत’ और चिक‍िन पॉकेट्स की खासर रेस‍िपी.

मोहब्‍बत का शर्बत

दीपिका ने इसके ल‍िए 500 लीटर टोन्‍ड म‍िल्‍क की थैली ली और उसे एक जग में डाल ल‍िया. अब इस दूध में एक्‍ट्रेस ने गुलाब का सीरम डाला. दीपिका ने बताया कि आप चाहें तो इसमें रूह-अफजाह भी डाल सकते हैं, पर उन्‍हें गुलाब का सीरप ज्‍यादा पसंद आता है. दीपिका ने कहा कि वह रोज सीरप ज्‍यादा डालती हैं इसलि‍ए वह अलग से चीनी नहीं डालती हैं. अब इस शर्बत में उन्‍होंन सब्‍जा के दाने डाले और म‍िक्‍स कर द‍िए. ये शर्बत तैयार है. इसमें गार्न‍िश के लि‍ए दीपिका ने तरबूज को छोटे-छोटे पीसीज में भी काट कर रख‍ द‍िया.

सर्व‍िंग – एक्‍ट्रेस ने मोहब्‍बत के शर्बत को सर्व करने के ल‍िए एक कांच के ग्‍लास के अंदर चारों तरफ पहले रोज सीरप डाला. उसके बाद ऊपर से शर्बत डाला. इस शर्बत में उन्‍होंने तरबूज के कटे हुए छोटे-छोटे पीसेज भी डाले. ऊपर से इस शर्बत के ग्‍लास को व‍िप्‍ड क्रीम से सजाया. मोहब्‍बत का शर्बत तैयार है.

चिकिन पॉकेट्स

– सबसे पहले बोनलेस चिक‍िन को छोटा-छोटा चॉप कर लें और उसे एक बर्तन में ले लें. अब इस चिक‍िन के ऊपर थोड़ा सा ऑल‍िव ऑयल डालें.
– अब इस चिक‍िन को मैर‍िनेट करने के लि‍ए 2 बड़े चम्‍मच ग्रीक योगर्ट, 2 बड़े चम्‍मच व‍िप्‍ड क्रीम और एक बड़ा नींबू इसके ऊपर न‍िचोड़ दें.
– अब इसके ऊपर नमक, एक चम्‍मच जीरा मसाला, प‍िसी हुई सौंफ डेढ़ छोटा चम्‍मच और गर्म मसाला एक छोटा चम्‍मच. इसके अलावा इस मैर‍िनेशन में दीपिका ने मस्‍टर्ड का एक सॉस भी डाल द‍िया.
– आखिर में इसमें डालें थोड़ी सी काली मिर्च और कसूरी मेथी. अब इसे अच्‍छी तरह म‍िक्‍स कर लें. अब इस मैर‍िनेट‍िड चिकि‍न को कम से कम 15 से 20 म‍िनट के ल‍िए छोड़ दें.
– 20 म‍िनट बाद एक पैन में तेल लें और ये सारा मैर‍िनेट‍िड चिक‍िन उसमें डालकर पकने दें. इसे ढककर कम से कम 5 म‍िनट तक पकाएं.
– आप देखेंगे कि इसमें पानी छोड़ने लगेगा तब इसमें आप कटे हुए प्‍याज और लाल रंग का बेल पेपर भी डाल लें.
– अब इसे ब‍िना ढके कम से कम 15 म‍िनट तक पकाया है. जब ये पक जाए तो ऊपर से इसमें चीज डालकर इसमे म‍िक्‍स कर लें.
– अब पॉकेट्स बनाने के ल‍िए आप बाजार में म‍िलने वाली समोसा पट्टी ले-लें. आप चाहें तो इनकी जगह ब्रेड का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं.

Dipika Kakar Ibrahim leaves MasterChef India due to shoulder injury

ये च‍िक‍िन पॉकेट्स आपकी भी पार्टी का बेस्‍ट स्‍नैक्‍स साबित हो सकते हैं.

– अब इन पॉकेट्स को बनाने के ल‍िए समोसा पट्टी की 2 पट्टी लें और इसे प्‍लस (+) के न‍िशान की तरह रखें. जहां दोनों पॉकेट्स म‍िलें वहां च‍िकिन का बैटर डालें और अब एक-एक फ्लैप को ऊपर डालकर मैदा और कॉर्न फ्लार के घोल से बंद करें.
– दीपिका ने इसे एयर-फ्राई क‍िया है, आप चाहें तो इसे तल भी सकते हैं.

लीज‍िए तैयार हैं आपके च‍िकि‍न पॉकेट्स.

homelifestyle

Master Chef से OUT हुईं दीप‍िका, इफ्तारी के ल‍िए बनाया ‘मोहब्‍बत का शर्बत’


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-dipika-kakar-ibrahim-leaves-masterchef-india-due-to-shoulder-injury-pehli-baar-banaya-mohabbat-ka-sherbet-and-amazing-chicken-pockets-for-iftaar-dipika-ki-duniya-9109141.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here