Home Food देवघर वाले पेड़े का स्वाद धनबाद में, कभी 2 रुपये थी कीमत...

देवघर वाले पेड़े का स्वाद धनबाद में, कभी 2 रुपये थी कीमत आज हुई 10 रुपये, ना बदला स्वाद, ना ग्राहकों का प्यार! – Jharkhand News

0
2


Last Updated:

Dhanbad Famous Peda Shop: धनबाद के गोविंदपुर की इस दुकान में बिलकुल देवघर जैसा पेड़ा मिलता है. कभी इसकी कीमत 2 रुपये प्रति पीस हुआ करती थी जो अब 10 रुपये हो गई है. हाालंकि ना ग्राहकों का प्यार कम हुआ और न पेड़े का स्वाद.

ख़बरें फटाफट

Dhanbad Famous Peda: धनबाद के गोविंदपुर में एनएच-2 पर स्थित कृष्णा स्वीट्स भंडार अपने बेहतरीन पेड़े के लिए दूर-दूर तक मशहूर है. बाबा नगरी देवघर के प्रसिद्ध पेड़े जैसा स्वाद यहां मिलने के कारण यह दुकान यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच खास पहचान बना चुकी है. हाईवे से गुजरने वाले वाहन सवार लोग इसकी मीठी खुशबू से आकर्षित होकर अपनी गाड़ी रोक देते हैं और पेड़ा खरीदकर यात्रा को मीठा विराम देते हैं.

2 रुपये का पेड़ा हुआ 10 का
कई वर्षों से यहां पेड़ा का स्वाद ले रहे ग्राहक राजेश प्रसाद बताते हैं कि जब एक पीस पेड़ा मात्र 2 रुपये में मिलता था, तब से वह यहां आते रहे हैं. समय के साथ महंगाई बढ़ी और अब एक पेड़ा की कीमत 10 रुपये हो गई है. बावजूद इसके न स्वाद में कोई बदलाव आया है और न ही क्वालिटी में कमी आई है. लोगों का कहना है कि यहां की मिठास आज भी वैसी ही है, जैसी पहले हुआ करती थी.

24 ग्राम का एक पेड़ा, घंटों में होता तैयार
पेड़ा तैयार करने वाले कारीगर उरेश मोदी ने बताया कि यहां पेड़ा पूरी तरह शुद्ध दूध और चीनी से बनाया जाता है. किसी भी मिलावटी चीज का इस्तेमाल नहीं किया जाता. पेड़ा बनाने की प्रक्रिया काफी मेहनत और समय लेने वाली होती है. सबसे पहले लगभग 80 किलो दूध को टॉप में डालकर गाढ़ा किया जाता है.

फिर उसे बड़ी कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर करीब एक घंटे तक पकाया जाता है. उसके बाद तैयार मिश्रण को मशीन में डालकर 30 मिनट से एक घंटे तक पकाया जाता है. अंत में स्वाद के अनुसार चीनी मिलाकर आटा तैयार किया जाता है और 24 ग्राम का हर पेड़ा आकार दिया जाता है.

400 रुपये किलो
करीब 10 किलो चीनी और 80 किलो दूध से हर दिन 25 से 30 किलो पेड़ा तैयार होता है. एक पीस की कीमत 10 रुपये और एक किलो की कीमत 400 रुपये रखी गई है. यहां तैयार पेड़ा ना सिर्फ देशभर में बल्कि विदेशों तक अपनी मिठास फैला चुका है. यह पेड़ा दुबई समेत कई देशों में भेजा जाता है. कारीगर उरेश मोदी मूल रूप से देवघर के रहने वाले हैं. पहले वह बाबा मंदिर की गलियों में दूध बेचते और दुकानों में पेड़ा बनाने का काम किया करते थे.

11 साल पुरानी दुकान
समय बदला और अब वह पिछले 11 वर्षों से कृष्णा स्वीट्स में पेड़ा बनाने की अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं. उनके साथ तीन हेल्पर का निरंतर सहयोग रहता है. देवघर की मिठास का वही पुराना स्वाद अब धनबाद के गोविंदपुर में भी चखने को मिल रहा है, जहां कृष्णा स्वीट्स का पेड़ा हर गुजरने वाले को रुककर एक बार जरूर स्वाद चखने के लिए मजबूर कर देता है.

About the Author

authorimg

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए Bharat.one Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

homelifestyle

देवघर वाले पेड़े का स्वाद धनबाद में, कभी 2 रुपये थी कीमत आज हुई 10 रुपये!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-peda-similar-to-deoghar-in-district-krishna-sweets-11-year-old-shop-authentic-local18-ws-l-9919251.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here