Home Food देहरादून में यहां मिलती हैं 100 से ज्यादा लजीज नमकीन की वैरायटी,...

देहरादून में यहां मिलती हैं 100 से ज्यादा लजीज नमकीन की वैरायटी, स्वाद ऐसा लाजवाब जो दिल को छू जाए!

0
2


Last Updated:

देहरादून के अजबपुर में स्थित भटनागर नमकीन भंडार 100 से ज्यादा तरह की लजीज नमकीन, गुड़ की सेल और बिस्किट्स के लिए मशहूर है. दुकान की शुरुआत आजादी से पहले हुई थी और अब तीसरी पीढ़ी इसे संभाल रही है.

X

भटनागर

भटनागर नमकीन भंडार में 100 से ज्यादा तरह की लजीज नमकीन मिलती है.

हाइलाइट्स

  • भटनागर नमकीन भंडार में 100 से ज्यादा तरह की नमकीन मिलती हैं.
  • दुकान की शुरुआत आजादी से पहले हुई थी, अब तीसरी पीढ़ी इसे संभाल रही है.
  • यहां की नमकीन विदेशों तक जाती है, लोग इसे दुबई और अमेरिका तक ले जाते हैं.

देहरादून: अगर आप चाय की चुस्कियों के साथ मसालेदार और करारी नमकीन खाने के शौकीन हैं, तो देहरादून के अजबपुर में स्थित भटनागर नमकीन भंडार आपके लिए परफेक्ट जगह है. यहां 100 से ज्यादा तरह की लजीज नमकीन, गुड़ की सेल, बिस्किट और अन्य स्नैक्स मिलते हैं. इस दुकान की शुरुआत आजादी से पहले हुई थी और अब इसकी तीसरी पीढ़ी इसे संभाल रही है. दुकान के मालिक मुकेश भटनागर ने Bharat.one से बातचीत में बताया कि उनका परिवार आजादी से पहले से ही नमकीन बनाने के व्यवसाय से जुड़ा है. उनके दादा-परदादा ने इसकी शुरुआत की थी, जिसे अब वह आगे बढ़ा रहे हैं.
मुकेश भटनागर ने बताया कि, उनकी दुकान की खासियत यह है कि हर नमकीन में घर पर तैयार किया हुआ मसाला ही इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी कीमत लगभग 2800 रुपये प्रति किलो तक होती है. यह मसाला पूरी तरह शुद्ध होता है, जिससे नमकीन का स्वाद बरकरार रहता है. उन्होंने बताया कि हर दिन ताजा नमकीन तैयार की जाती है, इसलिए लोगों भी भी उनकी दुकान की नमकीन बेहद पसंद है.

नमकीन की खुशबू से खिंचे चले आते हैं लोग
भटनागर नमकीन की दुकान के पास से गुजरने वाले राहगीर भी नमकीन की खुशबू से आकर्षित हो जाते हैं और बिना नमकीन खरीदे नहीं जा पाते.
यहां मिलने वाली आलू भुजिया, मिक्स नमकीन, परमल नमकीन और पापड़ी नमकीन काफी फेमस है. यहां नमकीन की शुरुआती कीमत 50 रुपये प्रति 250 ग्राम है, जो वैराइटी और क्वालिटी के अनुसार बढ़ती जाती है. खास बात यह है कि यहां की नमकीन विदेशों तक जाती है, लोग इसे दुबई और अमेरिका तक ले जाते हैं.

कैसे पहुंचे भटनागर नमकीन भंडार?
अगर आप भी इस मशहूर नमकीन का स्वाद लेना चाहते हैं, तो देहरादून के धर्मपुर चौक से अजबपुर की ओर बढ़ें. वहां से कुछ ही दूरी पर भटनागर नमकीन भंडार स्थित है. इसके अलावा आप 70605 55503 इस मोबाइल नंबर पर भी कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.

homelifestyle

देहरादून में यहां मिलती हैं 100 से ज्यादा लजीज नमकीन की वैरायटी!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-you-can-taste-more-than-100-types-of-delicious-namkeen-at-bhatnagar-namkeen-bhandar-2-local18-9100321.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here