Last Updated:
Navratri Foods: नवरात्र में जो लोग व्रत रहते हैं, वे अक्सर इस बात को लेकर परेशान होते हैं कि क्या खाएं जो सेहत को नुकसान न पहुंचाए और पेट भी भर जाए. आपके इस सवाल का जवाब यहां है. आप इन डिशेस को इस नवरात्रि ट्रा…और पढ़ें
नवरात्रि में बनने वाले खास पकवान
हाइलाइट्स
- नवरात्रि में साबूदाना खिचड़ी जल्दी बनती है और ऊर्जा देती है.
- आलू टिक्की व्रत में जल्दी बनती है और चटनी के साथ स्वादिष्ट होती है.
- कुट्टू का हलवा मीठा खाने का बेहतरीन विकल्प है.
दिल्ली. नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में अत्यधिक श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है. इस दौरान देवी दुर्गा की पूजा होती है और व्रत रखने की परंपरा भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. इस साल की चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से लेकर 7 अप्रैल तक चलेगी. व्रत रखने वाले लोग इस समय खास तरह के पकवान खाते हैं, जो न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं. नवरात्रि के 9 दिनों में व्रति विविध प्रकार के पकवान बना सकते हैं, जो झटपट तैयार हो जाते हैं और खाने में भी लाजवाब होते हैं.
इस नवरात्रि, इन झटपट बनने वाले व्रत के पकवानों को अपनी रसोई में शामिल करें और इनका आनंद लें. यही नहीं, इन पकवानों से न केवल स्वाद का आनंद मिलेगा बल्कि शरीर भी स्वस्थ और ताजगी से भरपूर रहेगा.
साबूदाना खिचड़ी
साबूदाना खिचड़ी नवरात्रि के व्रत में एक प्रमुख पकवान है. यह बहुत ही जल्दी तैयार हो जाती है और इसमें मसालेदार आलू, मूंगफली और करी पत्ते डालकर स्वाद बढ़ाया जाता है. यह शरीर को ऊर्जा देती है और पेट को हल्का बनाए रखती है.
आलू टिक्की
आलू टिक्की भी व्रत के दौरान बनानी जाने वाली एक खास डिश है. इसे जल्दी तैयार किया जा सकता है और इसमें आलू, धनिया, हरी मिर्च और सेंधा नमक डालकर स्वादिष्ट बनाया जाता है. यह चटनी के साथ सर्व किया जाती है.
कुट्टू का हलवा
कुट्टू का आटा नवरात्रि में व्रति के लिए एक प्रमुख आहार होता है. कुट्टू का हलवा चुटकियों में तैयार हो जाता है और यह मीठा खाने का मन होने पर एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें घी, कुट्टू का आटा, चीनी और ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं.
समा के चावल का पुलाव
समा के चावल व्रत में खाए जाते हैं. इनकी मदद से आप टेस्टी पुलाव तैयार कर सकते हैं. इसे कम घी में बनाया जा सकता है और अच्छी बात यह है कि यह डिश फटाफट बनकर तैयार हो जाती है. इसमें आप आलू, टमाटर, लौकी और हरी मिर्च मिलाकर बना सकते हैं.
March 19, 2025, 11:16 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-chaitra-navratri-2025-fast-dishes-good-for-health-great-in-taste-see-list-of-recipes-local18-9111904.html

















