Home Food नहीं मिली नौकरी तो लगाया जलेबी-रबड़ी का ठेला, आज पूरे जिले में...

नहीं मिली नौकरी तो लगाया जलेबी-रबड़ी का ठेला, आज पूरे जिले में नाम, मीठा खाना है तो रामबाबू के यहां जाना है! – Jharkhand News

0
2


Last Updated:

Dhanbad Famous Rabdi Jalebi Thela: धनबाद पुलिस लाइन के पास की चौपाटी में लगने वाला राम बाबू का रबड़ी जलेबी का ठेला मीठा पसंद करने वालों का फेवरेट स्पॉट बन गया है. नौकरी न मिलने पर यह काम शुरू करने वाले राम बाबू आज ठेले से अच्छी कमाई कर रहे हैं और इसे ब्रांड में बदलने का सपना देख रहे हैं.

Dhanbad Famous Rabdi Jalebi: कहते हैं मेहनत कभी बेकार नहीं जाती. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है झरिया के रहने वाले युवा राम बाबू ने, जो पिछले पांच साल से धनबाद पुलिस लाइन आईएसएम इंस्टीट्यूट के ठीक सामने वाली चौपाटी में रबड़ी और जलेबी बेचकर अपनी मेहनत से नई पहचान बना रहे हैं. पढ़ाई पूरी करने के बाद अच्छी नौकरी की तलाश में निकले राम बाबू को सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. परिवार की आर्थिक हालत को देखते हुए उन्होंने सड़क किनारे रबड़ी-जलेबी की दुकान शुरू कर दी और आज वही उनका सहारा बन चुकी है.

राम बाबू झरिया के कोरी बांध के रहने वाले हैं. वे रोज करीब 10 किलोमीटर दूर धनबाद पहुंचकर अपने ठेले में ताजी रबड़ी और कुरकुरी जलेबी तैयार करते हैं. सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ उनके स्वाद की गवाही देती है.

बहुत मेहनत का काम है जलेबी
राम बाबू बताते हैं कि जलेबी तैयार करने का तरीका काफी मेहनत वाला है. उसके लिए 12 घंटे पहले उड़द दाल, बेसन, मैदा और हल्का पीला रंग मिलाकर खास घोल बनाया जाता है. फिर कपड़े के सहारे इस घोल को गरम रिफाइंड तेल में डालकर जलेबी का आकार दिया जाता है. उसके बाद चाशनी में डुबोकर ग्राहकों को दिया जाता है. हर दिन करीब 3 किलो मैदा, 1 किलो बेसन, 2 किलो उड़द दाल, 10 किलो चीनी और 5 किलो रिफाइंड तेल की खपत होती है.

रबड़ी के लिए रोज 30 किलो दूध लगता है
रबड़ी तैयार करने के लिए करीब 30 किलो दूध को धीमी आग पर घंटों पकाया जाता है. इसमें आधा किलो खोआ और लगभग 300 ग्राम बादाम-पिस्ता मिलाकर गाढ़ी और स्वादिष्ट रबड़ी तैयार की जाती है. हर दिन करीब 10 किलो रबड़ी बनाकर बेची जाती है, जिसकी कीमत 500 रुपये प्रति किलो है.

60 रुपये में गजब स्वाद
यहां जलेबी की कीमत 200 रुपये प्रति किलो है. 100 ग्राम रबड़ी और चार पीस जलेबी वाली एक प्लेट 60 रुपये में मिलती है, जबकि दो जलेबी और 40 ग्राम रबड़ी वाली प्लेट 30 रुपये में मिलती है. राम बाबू छोटे-छोटे कार्यक्रमों से लेकर शादी-विवाह के ऑर्डर भी लेते हैं.

उनका लक्ष्य है कि आगे चलकर वे अपनी दुकान को एक ब्रांड का रूप दें और झरिया-धनबाद के लोगों को अपनी मीठी पहचान से जोड़ें. उनकी मेहनत और लगन कई युवाओं के लिए प्रेरणा है. नौकरी की तलाश में समय बिताने के बजाय खुद पर भरोसा रखकर आगे बढ़ा जाए, तो सफलता ठेले पर भी मुस्कुरा सकती है.

authorimg

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए Bharat.one Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए Bharat.one Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

नहीं मिली नौकरी तो लगाया जलेबी-रबड़ी का ठेला, आज पूरे धनबाद में छाया नाम!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-rabdi-jalebi-famous-stall-ram-babu-sells-people-love-taste-price-60-rs-plate-local18-ws-l-9903316.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here