Last Updated:
Ragi Cookies Recipe: बच्चों को रागी खिलाना काफी मुश्किल काम है, कोई भी डिश बनाओ वो नाक-भौं सिकोड़ते हैं. हालांकि रागी कुकीज के साथ ऐसा नहीं है. इन्हें बच्चे मांग-मांगकर खाते हैं. हेल्दी स्नैक का परफेक्ट ऑप्शन हैं रागी कुकीज, देखें आसान रेसिपी.

रागी चॉकलेट कुकीज बच्चों के लिए न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि बेहद सेहतमंद स्नैक भी हैं. बिस्किट या कुकीज पसंद करने वाले बच्चों को अक्सर मैदा और ज्यादा चीनी वाली चीजें दी जाती हैं, जिन्हें लेकर पेरेंट्स हमेशा चिंतित रहते हैं. ऐसे में रागी से बनी कुकीज एक परफेक्ट हेल्दी विकल्प बनकर सामने आ रही हैं. रागी, जिसे फिंगर मिलेट या मंडुआ भी कहा जाता है, पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है और बच्चों की ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है.

ये कुकीज फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे जरूरी तत्वों से भरपूर होती हैं. इनमें चॉकलेट का स्वाद होने से बच्चे इन्हें खुशी-खुशी खा लेते हैं, और पेरेंट्स को इस बात की तसल्ली रहती है कि उनके बच्चे कुछ हेल्दी खा रहे हैं.

इन्हें बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री तैयार करें. इसमें रागी पाउडर, ब्राउन शुगर या गुड़, बटर, और डार्क चॉकलेट शामिल हैं. रागी बच्चों के लिए पोषण से भरपूर है और डार्क चॉकलेट स्वाद बढ़ाती है. यह तैयारी सिर्फ 2-3 मिनट में हो जाती है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

रागी पाउडर और थोड़ी मैदा को अच्छे से मिक्स करें. फिर इसमें बटर और ब्राउन शुगर या गुड़ को फेंटें. इससे कुकीज में एक स्मूथ टेक्सचर और हल्का मीठापन आता है.

फेंटे हुए बटर और शुगर में डार्क चॉकलेट के छोटे टुकड़े डालें. डार्क चॉकलेट स्वाद बढ़ाने के साथ एंटीऑक्सिडेंट्स भी देती है. यह बच्चों को हेल्दी चॉकलेट का मजा देती है.

ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें और कुकीज को लगभग 10 मिनट तक बेक करें. हल्का सुनहरा रंग आने पर कुकीज क्रिस्पी और टेस्टी बनती हैं.

बेक होने के बाद कुकीज को ट्रे से निकालकर ठंडा होने दें. ठंडी होने पर ये पूरी तरह क्रिस्पी हो जाती हैं और बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट बन जाती हैं. अब रागी चॉकलेट कुकीज बच्चों को टिफिन में दें या शाम के स्नैक में सर्व करें. यह स्नैक स्वाद में टेस्टी और न्यूट्रिशन में भरपूर है, जिससे बच्चों को हेल्दी विकल्प मिलता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-ragi-cookies-healthy-snack-kids-tiffin-15-minutes-recipe-tasty-less-maida-local18-ws-l-9930380.html







